Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»अगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो आसानी से बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना पता
    कारोबार

    अगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो आसानी से बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना पता

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। अगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो फिर आसानी से अपने आधार कार्ड पर पते को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। केंद्र सरकार ने प्रवासियों के लिए स्वघोषणा के माध्यम से आधार पर पता बदलने की अनुमति दी है। जो लोग केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे हैं लेकिन पता कोई और देना चाहते हैं (जो आधार कार्ड पर लिखे पते से अलग है), उनके लिए अब आसानी होगी क्योंकि वे स्वघोषित पता दे सकते हैं।
    अब बैंक खाता खुलवाने के लिए या केवाईसी अपडेट के लिए अलग से एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहकों को केवल स्वघोषित पता बताना होगा। दरअसल बैंक में खाता खुलवाने के लिए केवाईसी फॉर्म भरना होता है। बैंक इस फॉर्म के जरिए अपने ग्राहकों के बारे में जानकारी मिलती है। इस प्रकिया के तहत ग्राहकों के लेनदेन पर नजर रखी जाती है। साथ ही इससे मनी लॉड्रिंग या किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होती है। अब ऐसे लोग स्वघोषित पता दे सकत हैं।

    बता दें कि यह बदलाव मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड की देखरेख) नियम में संशोधन के जरिये किया गया है। इस नियम में बदलाव करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
    यूआईडीएआई अब आधार कार्डधारकों को बिना किसी वैलिड एड्रेस प्रूफ के अपना पता बदलने की सुविधा दे रही है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको महीनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 30 दिनों के अंदर ही आधार में आपका एड्रेस बदल जाएगा।
    यूआईडीएआई ने अब कार्डधारकों को अपने परिवार के सदस्यों के एड्रेस का इस्तेमाल कर अपने पते में बदलाव के लिए वेलिडेशन लेटर प्राप्त करने की अनुमति दी है। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार वेलिडेशन लेटर तैयार करने का अनुरोध करना होगा। बता दें कि आधार वेरिफायर की सहमति प्राप्त हो जाने के 30 दिनों के भीतर ही एड्रेस वेलिडेशन लेटर और उसके साथ सीक्रेट कोड उसके पते पर भेजा जाएगा।

    वेलिडेशन लेटर तैयार करने के अनुरोध के बाद आपको अपडेट की सहमति देने के लिए लिंक के साथ एक एसएमएस भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके सहमति देने के लिए ओटीपी जेनरेट होगा। इसके बाद आपको जो सीक्रेट कोड भेजा गया था, उसे आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर ‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ लिंक पर दर्ज करना होगा।

    ऐसे पूरा होगा ऑनलाइन प्रोसेस

    • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
    • इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें।
    • नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
    • आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें।
    • इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।
    • इसके बाद आपको अपने अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। 
    • उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपलोड करना होगा। 
    • इसके बाद सारी जानकारी पूरी तरह से वैरिफाई हो जाने के बाद आधार कार्ड में नया पता अपडेट हो जाएगा। 
    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या भाजपा रघुबर सरकार में पास हुए विवादित बिल से हार गई 26 आदिवासी सीटें?
    Next Article भगवान राम की नगरी अयोध्या पर आतंकी हमले का खतरा, केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को किया आगाह

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी

    July 25, 2025
    कारोबार

    NSDL 30 जुलाई को लॉन्च करेगा IPO, सेबी के पास दाखिल किया गया दस्तावेज़

    July 24, 2025
    Latest Posts

    रांची के नगड़ी में हथियार खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

    July 26, 2025

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला

    July 26, 2025

    नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा

    July 26, 2025

    तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    July 26, 2025

    गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.