Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BPSC TRE 2 : बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली नियुक्तियां, जल्दी करें आज ही से आवेदन शुरू
    ट्रेंडिंग

    BPSC TRE 2 : बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली नियुक्तियां, जल्दी करें आज ही से आवेदन शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2023Updated:November 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : यदि आप भी शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. जी हां, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण की रिक्तियां जारी कर दी हैं और कुल 70 हजार 622 पदों पर नियुक्तियां होनी है. इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग से और रिक्तियां आने पर इसकी संख्या बढ़ भी सकती हैं. इसके लिए अभ्यर्थी आज 5 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकेंगे. वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है. परीक्षा सात से दस दिसंबर तक संभावित है. रिजल्ट 31 दिसंबर तक जारी हो जाएगा. इस संबंध में बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर भर्ती विज्ञापन, नोटिस व आवेदन को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से दो महीने के भीतर दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा था. इसके बाद शिक्षा विभाग और आयोग ने युद्धस्तर पर काम कर दो दिन में ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    फर्स्ट फेज जैसा ही होगा सिलेबस

    बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि सामान्य विद्यालयों के लिए 69706 रिक्तियाँ हैं. वहीं, 916 पद पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए हैं. आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले चरण की परीक्षा की तरह दूसरे चरण का भी सिलेबस होगा. इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. सिलेबस एनसीईआरटी आधारित होगा. स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के सवाल पूछे जाएंगे.

    किस कक्षा के लिए शिक्षक के कितने पद

    कक्षा: पद

    6-8: 31982

    9-10 : 18877

    9-10 : 270(विशेष स्कूल)

    11-12 : 18577

    पिछड़ा, अतिपिछड़ा विभाग के तहत

    6-8: 234

    9-10: 248

    11-12: 403

    प्रधानाध्यापक : 31

    क्या होगा प्रश्न पत्र का पैटर्न

    आयोग के सचिव रविभूषण ने बताया कि सेकेंड फेज में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. इस बार 120 की जगह 150 प्रश्न रहेंगे और ढाई घंटे का समय मिलेगा. इसमें भाषा से 30 प्रश्न होंगे. इनमें 22 हिन्दी व अंग्रेजी से आठ सवाल रहेंगे. भाषा के 30 अंकों में नौ अंक लाना अनिवार्य है.

    जरूरी जानकारी

    -एक ही पाली में परीक्षा होगी

    -भाषा 30 अंक, सामन्य अध्ययन 40 अंक व विषय 80 अंकों का

    -पंजीयन पांच से 14 नवंबर तक

    -विलम्ब शुल्क से निबंधन 17 तक

    -ऑनलाइन आवेदन 10 से 25 तक

    -17 से दस दिसंबर तक परीक्षा संभव

    -तीन चरणों में अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट जांच की जाएगी

    इसे भी पढ़ें : ED के अफसर पर हमलें के लिए प्रेम प्रकाश रच रहा था साजिश, अमन साहू गैंग के एक गुर्गे से साधा था संपर्क

    Appointment News in Bihar Bihar Latest Update News Bihar Update News BPSC announces Teacher Appointment BPSC TRE 2 Johar Live Latest News of Teacher Recruitment in Bihar Teacher Appointment in Bihar जोहार लाइव बिहार अपडेट न्यूज बिहार में नियुक्ति की खबर बिहार में शिक्षक नियुक्ति बिहार में शिक्षक भर्ती की लेटेस्ट न्यूज बिहार लेटेस्ट अपडेट न्यूज बीपीएससी टीआरई 2 बीपीएससी ने निकाली शिक्षक नियुक्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED के अफसर पर हमले के लिए प्रेम प्रकाश रच रहा था साजिश, अमन साहू गैंग के एक गुर्गे से साधा था संपर्क
    Next Article Homeguard Jawan Death Update : कोयला चोरों को पकड़ने दौड़े जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, रेलवे साइडिंग में मचा कोहराम, 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.