Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»यंग इंडियंस की ओर से लोयला स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन
    झारखंड

    यंग इंडियंस की ओर से लोयला स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लोयला स्कूल के सहयोग से कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला पंख 2023 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डीबीएमएस कदमा, शेन इंटरनेशनल स्कूल मानगो, लोयोला स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, बाल ज्ञानपीठ और केरला पब्लिक स्कूल मानगो सहित जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के 700 से अधिक छात्रों ने भाग लिया.

    कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्र के वक्ताओं ने भाग लिया

    कार्यशाला में उद्योगों के वक्ताओं ने विभिन्न पेशा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने इन पेशे की चुनौतियों को भी बताया. कार्यशाला में वास्तुकार नलिन गोयल, स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के गौरव आनंद, अधिवक्ता हर्ष कुमार पांडे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदिति मुरारका, मेरीन इंजीनियर सिद्धार्थ मिश्रा, दिव्यांग बच्चों की शिक्षिका लीना आडेसरा, ध्रुबतारा फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनिल कुमार, विंग कमांडर अनुपम कथूरिया और माइक्रोसॉफ्ट में प्रिंसिपल एप्लाइड साइंटिस्ट प्रतीक जवानपुरिया ने भाग लिया और अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी. छात्रों को इन पेशेवरों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर भी मिला. विद्यार्थियों ने इनसे करियर के भविष्य और लक्ष्यों को प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जाना. यह आयोजन इन स्कूलों के छात्रों के लिए वास्तव में एक काफी लाभदायक रहा.

    यंग इंडियंस के प्रोजेक्ट थालिर के तहत आयोजन

    यंग इंडियंस जमशेदपुर ने प्रोजेक्ट थालिर (अर्थात् एक उभरता हुआ पत्ता) के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और छात्रों के विकास के लिए स्कूलों के साथ लगातार काम करते हैं. थालिर टीम के राहुल भगत, ऋषि अरोड़ा और बिजल मेथा के नेतृत्व में लर्निंग टीम श्रद्धा अग्रवाल, आरुष सब्बरवाल, सुमित अग्रवाल और चैप्टर चेयर प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस आयोजन को संभव बनाने वाले यंग इंडियंस के सदस्यों में विवेक देबुका, रोहित केडिया, श्रुति झुनझुनवाला, अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सागर चानाना, रिया अग्रवाल, विशाल गांधी और अभिषेक गुप्ता, दिव्या तनेजा और पुलकित झुनझुनवाला का योगदान रहा.

    ये भी पढ़ें:छठ महापर्व को लेकर डीसी की बैठक, प्रसाद में रागी ठेकूवा को शामिल करने पर जोर

    करियर केरला पब्लिक स्कूल मानगो जमशेदपुर झारखंड डीबीएमएस कदमा दयानंद पब्लिक स्कूल प्रोजेक्ट थालिर बाल ज्ञानपीठ यंग इंडियंस यंग इंडियंस जमशेदपुर लोयला स्कूल लोयोला स्कूल शेन इंटरनेशनल स्कूल मानगो स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखोपचे में बैठे साइबर अपराधी को अब पकड़ेगा झारखंड का “प्रतिबिंब”, सफल हुआ ट्रायल
    Next Article JWACT-2023 : कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.