Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक
    झारखंड

    दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी,वरीय अधिकारी एवं दंडाधिकारियों को पूर्व में दुर्गा पूजा के संचालक पर अपना सहयोग देने एवं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मानने में अपनी प्रतिबद्धता दिखानी हेतु धन्यवाद दिया. इस क्रम में पूर्व की त्योहारों में हुई घटना पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया. इसी संबंध में काली पूजा एवं छठ पूजा समितियां के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा पूजा पंडाल एवं विसर्जन कार्यों की जानकारी दी गई तथा उन्होंने अपने-अपने विचार भी प्रकट किए. सभी पूजा समितियां से इसी विषय पर कब पूजा करेंगे, विसर्जन तिथी एवं रुट आदि कि जानकारी भी ली गई. जिला प्रशासन की ओर सभी पूजा समितियों से निवेदन किया गया कि काली पूजा के उपरांत विसर्जन कार्य 14 नवंबर तक ही संचालित हो इसके बाद न हो. जबकि मेला लगाने को लेकर अनुमति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए संबंधित पदाधिकारी को विसर्जन एवं छठ पूजा के दौरान बैरिकेडिंग करने से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिया गया.

    छठ घाटों की सफाई करने एवं प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश

    पूजा के समय साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत सड़क की स्थिति की समीक्षा करते हुए गड्ढों की मरम्मती करने,शहर में साफ सफाई करने, छठ घाटों की सफाई करने एवं प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. वहीं उपायुक्त ने सभी पूजा समितियां से कहा कि अगर उन्हें विसर्जन एवं पूजा संचालित करने में कोई समस्या है तो बताएं सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा. बैठक के क्रम में पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने सभी पूजा समितियां को संबोधित करते हुए कहा कि विसर्जन एवं जुलूस के दौरान शांति व्यवस्थाएं बनाए रखें एवं अपने स्तर से भी प्रयास करें कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले तथा अपना सहयोग करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं ज़िले वासियों के सहयोग से ही भय मुक्त वातावरण बन सकता है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार बनाने के लिए एवं ज़िले वासियों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराने के लिए कटिबद्ध है. अंत में पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त ने जिले वासियों को आगामी पर्व के लिए शुभकामनाएं दी. बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी सदर रवि जैन, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रोशन साह सहित सभी वरीय पदाधिकारी, सीडीपीओ सदन एवं बरहरवा, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी विभिन्न पूजा समिति से आए अध्यक्ष एवं सचिव एवं अन्य उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:साहेबगंज: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

    उपायुक्त राम निवास यादव काली पूजा छठ पर्व जिला प्रशासन झारखंड दीपावली दुर्गा पूजा विसर्जन शांतिपूर्ण साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश
    Next Article अपराधी बेखौफ: युवक को मारी गोली, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.