Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JMSCCE : परीक्षा रद्द मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने जतायी आपत्ति, बोले- मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, छात्रों पर किये केस वापस ले सरकार
    झारखंड

    JMSCCE : परीक्षा रद्द मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने जतायी आपत्ति, बोले- मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, छात्रों पर किये केस वापस ले सरकार

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में त्रुटियों के कारण पांच केन्द्र की परीक्षा को रद्द किये जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कड़ी आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की गयी इस गलती और बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को राज्य की जनता बरदाश्त नहीं करेगी. सरकार द्वारा झारखण्ड की नौकरी को बेचने का जो असफल प्रयास किया जा रहा है वह स्वीकार्य नहीं है. सरकार के इस रवैये से राज्य के युवाओं में सरकार के प्रति असंतोष का भाव है. राज्य सरकार अविलंब इसकी जांच एक उच्चस्तरीय कमिटी से करवाये. वहीं उन्होंने मांग किया कि जिन अभ्यर्थियों पर आवाज उठाने के कारण केस दर्ज किया गया है सरकार उन पर से अविलंब केस को वापसे ले.

    पांच परीक्षा केन्द्र पर ही त्रुटि क्यों और कैसे हुई

    नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से पूछा कि नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में हुई त्रुटी मात्र पांच परीक्षा केन्द्र पर ही क्यों और कैसे हुई है. यह एक अति संवेदनशील मामला है. सरकार इस मामले की न्यायिक जांच करवाये एवं आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.

    जेएसएससी की ओर से परीक्षा रद्द करने का निर्णय

    ज्ञात हो कि नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 29 अक्तूबर को रांची, जमशेदपुर व धनबाद के विभिन्न केंद्रों पर ली गयी थी. पांच केंद्रों पर विभिन्न पालियों में ली गयी परीक्षा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से रद्द करने का निर्णय लिया गया है. जिसमें संत पॉल कॉलेज रांची, संत थॉमस स्कूल रांची, वैली व्यू स्कूल जमशेदपुर, विद्या भारती चिनम्य विद्यालय, जमशेदपूर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, अलकुसा, धनबाद के केन्द्र शामिल है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इन केन्द्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है. जेएसएससी ने परीक्षा के बारे में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उक्त निर्णय लिया है.

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव की ओर से कहा गया है कि परीक्षा के दौरान पांच परीक्षा केंद्रों पर कुछ पालियों में प्रश्न पुस्तिका सील नहीं होने अथवा क्षतिग्रस्त होने और एक परीक्षा केंद्र पर एक पाली में एक उत्तरपुस्तिका कम होने की सूचना आयोग को मिली है. 29 अक्तूबर को आयोजित सभी विषयों की परीक्षा सभी केंद्रों पर प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन करते हुए आयोजित की गयी है. अन्य किसी भी परीक्षा केंद्र से कार्टून का सील टूटे होने अथवा सीलबंद किये गये प्रश्न पुस्तिका पैकेट का सील टूटे होने की शिकायत नहीं मिली है. उक्त परीक्षा में मुद्रण त्रुटिवाली प्रश्न पुस्तिकाओं एवं इंडिविजुअल प्रश्न पुस्तिका पेपर सील क्षतिग्रस्त पायी गयी. प्रश्न पुस्तिकाओं को संरक्षित रखते हुए सीलबंद बफर पैकेट से प्रतिस्थानी प्रश्न पुस्तिका निकाल कर संबंधित परीक्षार्थी की परीक्षा ली गयी है, जो नियमानुसार है.

    इसे भी पढ़ें: Chhath Mahaparv 2023 : रांची नगर निगम ने कसी कमर, तालाबों की युद्धस्तर पर शुरू हुई साफ-सफाई

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChhath Mahaparv 2023 : रांची नगर निगम ने कसी कमर, तालाबों की युद्धस्तर पर शुरू हुई साफ-सफाई
    Next Article वेरिफिकेशन के बाद मजदूरों का बनेगा राशन कार्ड, विभाग ने सभी जिलों से मांगा डिटेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.