Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 12:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा के सुजीत का 37 वें नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में चयन, पिट्टो(लगोरी) मे करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
    कोडरमा

    कोडरमा के सुजीत का 37 वें नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में चयन, पिट्टो(लगोरी) मे करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: जिले के होनहार खिलाड़ी की वजह से कोडरमा एक बार फिर खेल जगत में सुर्खियों में आया है. कोडरमा के करमा पंचायत के डालो पासवान के पुत्र सुजीत पासवान का चयन गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है.  बता दें की 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा में 37 वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है. पहली बार इस चैंपियनशिप में पिट्टो (लगोरी) को शामिल किया गया है. लगोरी खेल को पिट्टो भी कहा जाता है, जो ग्रामीण क्षेत्रो में आम खेल है. नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में 5 से 6 नवंबर को कैंपल स्पोर्ट्स विलेज के कैंपल ओपन ग्राउंड में लगोरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सुजीत सोमवार की रात ट्रेन से गोवा के लिए रवाना होगा. सुजीत पासवान के टीम में चयन होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत खेल प्रेमियों में उत्साह है. साथ ही बधाई भी दी है. बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, अमीन शाहिद आलम, यूसुफ अंसारी समेत कई लोग शामिल है.

    क्या है लगोरी खेल

    लगोरी खेल भारत के छोटे छोटे गांव की पारंपरिक खेल है. इस खेल को गली मुहल्ले में खेलकर बच्चे बड़े होते हैं. इसे बोलचाल की भाषा मे पिट्टो भी कहा जाता है.  इस खेल को 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में शामिल किया गया है. लगोरी ( पिट्टो) खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिसमें सात पत्थर कि लगोरी बनाई जाती है. टीम का मकसद होता है कि उस लगोरी को गेंद से गिराया जाए. जिस टीम ने लगोरी को गिराया उसी टीम को गेंद वापस आने तक उसे वापस बनाना होता है. वहीं विरोधी टीम का मकसद बॉल मारकर आपको आउट करना होता है. अगर आपने सारे पत्थर एक के ऊपर एक लगा दिए तो आपकी टीम जीत जाएगी. सुजीत पासवान इसी खेल मे झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व.

    ये भी पढ़ें: जामताड़ा में खेलो इंडिया के तहत बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन ट्रायल संपन्न

    37 वें नेशनल चैंपियनशिप कोडरमा गोवा झारखंड पिट्टो लगोरी सुजीत पासवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में खेलो इंडिया के तहत बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन ट्रायल संपन्न
    Next Article JWACT-2023: जापान ने थाईलैंड को 4 गोल से हराया

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल

    July 27, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में ऑटो चालकों के लिए बड़ी राहत, कैंप लगाकर दुरुस्त किए जा रहे जरूरी कागजात

    July 27, 2025
    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पटना म्यूजियम में नई गैलरी का भव्य उद्घाटन, CM नीतीश कुमार ने दी सौगात

    July 27, 2025

    गिरिडीह में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल

    July 27, 2025

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ आने वाली पीढ़ियों को भारत की आत्मा से जोड़ने का माध्यम बनेगा : PM

    July 27, 2025

    बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ मतदाता फॉर्म जमा

    July 27, 2025

    बिहार के कृषि उत्पादों का निर्यात अब होगा आसान, पटना में खुलेगा एपीडा का क्षेत्रीय कार्यालय

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.