Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»देर रात कारगिल दियारा पहुंचे पुलिस कप्तान, बोले-यहां अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं
    क्राइम

    देर रात कारगिल दियारा पहुंचे पुलिस कप्तान, बोले-यहां अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : जिले के एसपी नौशाद आलम ने शनिवार देर रात सदर प्रखंड के कारगिल दियारा का दौरा किया. यहां प्राथमिक विद्यालय के ऊपरी तल्ले पर चल रहे पिकेट का जायजा लिया. स्थानीय लोगों के साथ घंटों बातचीत कर पूरे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि अब दियारा इलाके में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, उन्हें मेरा साफ संदेश है कि वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर समाज का विकास करें.

    इसे भी पढ़ें : कार सेंटर के संचालक को अज्ञात अपराधी ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

    ड्रोन से होगी दियारा क्षेत्र की निगरानी

    एसपी ने बताया कि पिकेट को विद्यालय से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. उक्त विद्यालय में ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा. वहीं, पिकेट में ड्यूटी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए भी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. एसपी ने बताया कि पिकेट को वायरलेस व ड्रोन की सुविधा भी दी जाएगी. पुलिस ड्रोन से दियारा व गंगा के तराई इलाकों की निगरानी करेगी. एसपी ने बताया कि कारगिल दियारा साहिबगंज जिले के अंतिम छोर पर बसा है. लालबथानी के बाद वहां जाने के लिए रास्ता नहीं है. इसके लिए वहां पुलिया निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजेंगे. इस दौरान एसपी ने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया. ग्रामीणों द्वारा पकाए गए लिट्टी-चोखा का आनंद लिया. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह, सार्जेंट मेजर, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें : JWACT 2023: भारत ने मलेशिया को 5-0 से किया क्लीन स्वीप

    Jharkhand news Jharkhand Today News Johar Live Sahibganj Crime Update Sahibganj news Sahibganj SP Naushad Alam strict warning to criminals visits Kargil Diara of Sadar Block अपराधियों को सख्त चेतावनी जोहार लाइव झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज सदर प्रखंड के कारगिल दियारा का दौरा साहिबगंज एसपी नौशाद आलम साहिबगंज क्राइम अपडेट साहिबगंज न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 October 2023 : मिथुन, मेष, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article धनबाद में व्यवसायी पर फायरिंग मामला, चैंबर ऑफ कॉमर्स का आज महाधरना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.