Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 10:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण की 16 में से 7 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण की 16 में से 7 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चऱण में 16 सीटों के लिए 20 दिसम्बर को मतदान होगा। इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए सात सीट सुरक्षित और शेष नौ सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका और जामा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। वहीं, राजमहल, पाकुड़, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा सामान्य विधानसभा सीटें हैं।

    छह जिलों में अवस्थित हैं 16 विधानसभा सीटें

    पांचवें चरण में 16 विधानसभा सीटें छह जिलों के अंतर्गत आती है। इसके तहत साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो और बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, 6पाकुड़ तथा महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ औऱ गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा औऱ महगामा विधानसभा सीट शामिल हैं।

    जिलावार मतदाताओं की कुल संख्या

    साहेबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 7,47,193 हैं। पाकुड़ जिले के अंतर्गत आने वाले लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 7,36,287 है। जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में 5,00,099 मतदाता हैं। दुमका जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 8,87,832 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। देवघर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में 2,73,989 और गोड्डा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र में 8,59,7787 मतदाता हैं।

    जिलावार नए मतदाताओं (18-19) की कुल संख्या

    पांचवें चरण में 6 जिलों के जिन 16 सीटों के लिए चुनाव होना है, वहां नए मतदाताओं की कुल संख्या 93,779 है। इसके अंतर्गत साहेबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र में 11,564, पाकुड़ जिले के अंतर्गत आने वाले लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 13,875, जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में 17,487, दुमका जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में 19,566, देवघर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में 9259 और गोड्डा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र में 22,028 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

    तीन विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से ज्यादा है महिला मतदाता

    इस आखिरी चरण में तीन ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इसके अंतर्गत लिट्टीपाड़ा में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,01,482 है, जबकि पुरुष मतदाता 98,306 है। इसी तरह महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,08,486 व 1,07,979 पुरुष मतदाता और शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,0522 महिला और 1,03,521 पुरुष मतदाता हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनता आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई तीन गुना फीस!
    Next Article अंतिम चरण में भाजपा झामुमो आमने-सामने, संताल परगना के आंगन में राजनीति कि रंगोली

    Related Posts

    झारखंड

    जैना मोड़ चौक में खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    Latest Posts

    एशिया कप 2025: भारत और यूएई के बीच आज मुकाबला, दुबई में रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

    September 10, 2025

    राष्ट्रपति ट्रंप बोले – पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, जल्द होगी बात

    September 10, 2025

    जैना मोड़ चौक में खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त

    September 10, 2025

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.