Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»CWC2023 : नंबर-1 बाबर की भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में निकली हेकड़ी, टॉप पर विराट कोहली
    खेल-सिनेमा

    CWC2023 : नंबर-1 बाबर की भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में निकली हेकड़ी, टॉप पर विराट कोहली

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत में चल रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर-1 बल्लेबाज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का परफॉरमेंस कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. बाबर फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज जरूर हैं. लेकिन उनका इस वर्ल्ड कप में बैटिंग औसत बेहद खराब है. वह इस मामले में कई गेंदबाजों से भी फिसड्डी हो गए हैं. वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बैटिंग औसत सबसे शानदार है. बता दें कि पाकिस्तान को एक और शिकस्त मिली है. पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 62 रन से हार मिली है. वहीं, इससे पहले पाकिस्तान को भारत ने भी 7 विकेट से रौंदा था. फिलहाल पाकिस्तान चार में से दो बड़े मैच गंवाकर आलोचकों के निशाने पर है. वहीं, टीम के साथ-साथ कप्तान बाबर आजम के परफॉरमेंस को लेकर भी फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें : रघुवर ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोले-नारी शक्ति से ही अस्तित्व में है सृष्टि

    जानें बाबर का इस टूर्नामेंट में परफॉरमेंस

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में इस टूर्नामेंट में अब तक चार मैच खेले हैं और 83 रन जुटाए हैं. वह सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए हैं. बाबर ने नीदरलैंड के खिलाफ 5 और श्रीलंका के सामने 10 रन बनाए. उन्होंने भारत के विरुद्ध 58 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. बाबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर का इस वक्त बैटिंग औसत 20.75 का है. उनसे आगे बांग्लादेश के बॉलर शोरिफुल इस्लाम (21.00), ऑस्ट्रेलिया के कप्तन और पेसर पेट कमिंस (21.50), इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद (23.00), साउथ अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को थान्सन ( 23.50), इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (37.00) हैं.

    इसे भी पढ़ें : गगनयान की पहली टेस्टिंग उड़ान टली, इसरो चीफ ने बताई वजह

    बैटिंग औसत बेहद खराब

    बाबर का बैटिंग औसत मामले में इतना बुरा हाल है कि वह शीर्ष बल्लेबाजों के आसपास भी नहीं हैं. कोहली का बैटिंग औसत 129.50 का है, जो टूर्नामेंट में सबसे अधिक है. कोहली ने चार मैचों में 259 रन जोड़े हैं. उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली और एक सेंचुरी भी ठोकी है. कोहली के बाद सबसे अच्छा बैटिंग औसत पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मो रिजवान (98.00) का है, जिन्होंने 294 रन बनाए हैं. रिजवान ने एक फिफ्टी और एक शतक जमाया है. भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बैटिंग औसत 66.25 का है रोहित के खाते में 265 रन हैं, उन्होंने भी एक अर्धशतक और एक सेंचुरी जड़ी है.

    इसे भी पढ़ें : राजनयिक हटाए जाने पर ट्रूडो दे रहे अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई, अमेरिका ने जताई चिंता

    Babar Azam's batting average is bad ICC World Cup 2023 ICC's number 1 batsman Babar Azam India's Virat Kohli's batting average is better Pakistan cricket team captain Babar Azam आइसीसी के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम बाबर आजम का बैटिंग औसत खराब भारत के विराट कोहली की औसत बैटिंग बेहतर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा पंडाल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित
    Next Article पुलिस संस्मरण दिवस पर डीजीपी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.