Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 9:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»नये शिखर पर शेयर बाजार
    कारोबार

    नये शिखर पर शेयर बाजार

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच सैद्धांतिक समझौता होने से विदेशों में बनी सकारात्मक निवेश धारणा का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों पर दिखा और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नये शिखर को छूते हुये सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुये।

    सेंसेक्स 413.45 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,352.17 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 111.05 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछलकर 12,165 अंक पर पहुँच गया। यह दोनों सूचकांकों का अब तक का उच्चतम बंद स्तर है।

    मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली से बीएसई का मिडकैप 0.38 प्रतिशत चढ़कर 14,818.14 अंक और स्मॉलकैप 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,305.79 अंक पर रहा।

    विदेशों से अपने राजस्व का बड़ा हिस्सा कमाने वाले निजी बैंकों और आईटी तथा टेक कंपनियों में निवेशकों ने जमकर लिवाली की। बीएसई में दूरसंचार और धातु समूहों के सूचकांक तीन फीसदी से अधिक चढ़े। आईटी और टेक में डेढ़ से दो फीसदी की तेजी रही।

    विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सेंसेक्स 113.64 अंक की बढ़त में 41,052.36 अंक पर खुला और पूरे दिन 41 हजार अंक से ऊपर बना रहा। शुरुआती कारोबार में एक समय यह 41,005.18 अंक तक उतरा था। इसके बाद बाजार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कारोबार की समाप्ति से पहले यह 41,401.65 अंक के नये शिखर पर पहुँच गया। अंतत: गत दिवस के मुकाबले 413.45 अंक ऊपर 41,352.17 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष नौ के गिरावट में रहे।

    निफ्टी 38.50 अंक की तेजी के साथ 12,082.45 अंक पर खुला। इसका ग्राफ भी करीब-करीब सेंसेक्स की तरह ही रहा। इसका दिवस का निचला स्तर 12,070.35 अंक दर्ज किया गया। बाद में लिवाली बढ़ने से 12,182.75 अंक के नये शिखर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 111.05 अंक ऊपर 12,165 अंक पर बंद हुआ जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 11 के लाल निशान में रहे।

    बीएसई में कुल 2,705 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,441 के शेयर बढ़त में और 1,067 के गिरावट में रहे जबकि 197 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव से होते हुये अंतत: अपरिवर्तित रहे।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : धारदार हथियार से दो की हत्या
    Next Article नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया के बाद सीलमपुर में भी बवाल-आगजनी, दर्जनों हिरासत में, छह मेट्रो स्टेशन बंद

    Related Posts

    कारोबार

    इस बार शाम नहीं, दोपहर में बजेगी समृद्धि की घंटी, दिवाली पर खास मुहूर्त ट्रेडिंग टाइमिंग जारी

    October 19, 2025
    कारोबार

    MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, सोना ₹1,32,000 और चांदी ₹1,70,000 के पार

    October 17, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी

    October 17, 2025
    Latest Posts

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : बीजेपी के शीर्ष नेता उतरे मैदान में, नड्डा, मोदी और शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    October 23, 2025

    अब झारखंड के सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मिलेगी मोटी स्कॉलरशिप

    October 23, 2025

    छठ महापर्व पर झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 25 से बारिश की संभावना

    October 23, 2025

    भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.