पाकुड़ : शहरी क्षेत्रों में सड़क जाम से निपटने को लेकर नगर परिषद ने बड़ी पहल की है. इसके तहत कोर्ट कैंपस में पार्किंग का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन एसडीओ हरिवंश पंडित ने किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल मिश्रा, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा व कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी परिसर के अलावा हाटपाड़ा, टीनबंगला पोखर आदि स्थानों पर नाव निर्मित दो पहिया वाहन पार्किंग का उद्घाटन किया गया. बनाए गए दो पहिया वाहन पार्किंग में बाइक चालक अपने वाहनों को बैरिकेडिंग के अंदर रख सकेंगे. इससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे और रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी आसानी से कर सकेंगे. जाम से लोगों को राहत मिलेगी.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




