Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्रों में पूजा समितियां, लाइसेंसी पंडाल की जानकारी ली. उन्होंने थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर उनके पूजा पंडाल में 500 या अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है तो पूजा समितियां सीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें. इसके अलावा उन्हें पूरा फुटेज उपलब्ध कराए. जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर निगरानी रखी जा सके.

    विसर्जन की करें तैयारी

    बैठक में विसर्जन के समय लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था करने, मूर्ति विसर्जन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर विधि व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. इस दौरान उपायुक्त राम निवास यादव ने भी सभी पूजा समितियों से कहा कि अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरतनी है. पंडाल के पास लाइट-पानी की व्यवस्था रखें और भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रयास करते रहें. उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि कोई असामाजिक तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न दें. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी, पूजा समिति, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया.

    ड्रोन से होगी निगरानी

    उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल प्राधिकारी को निर्देशित किया कि ड्रोन से निगरानी करवाना सुनिश्चित करें. ड्रोन के बैटरी की पर्याप्त व्यवस्था हो यह भी सुनिश्चित करें. अग्निशमन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया. इसके अलावे विसर्जन के दिन आपदा मित्रों को तैयार रखने का निर्देश भी दिया गया. विसर्जन के दौरान भड़काऊ गाने न बजें इसके लिए संबंधित थाना क्षेत्र में डीजे संचालकों की सूची तैयार करने और उनसे बांड साइन कराने का निर्देश दिया गया. वहीं रात्रि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने को सुनिश्चित कराने को कहा. नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नबरों पर कॉल करने का आग्रह किया है ताकि किसी भी परिस्थिति में समय से पहुंचकर मामला सुलझाया जा सके.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं राजमहल, संबंधित पुलिस उपाधीक्षक सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

     

     

    उपायुक्त जोहार लाइव दशहरा दुरुस्त दुर्गा पूजा निर्देश पर्व बैठक राम निवास यादव विधि व्यवस्था शांति समिति सभागार समाहरणालय साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों ने लिया संकल्प, बाल विवाह मुक्त बनाएंगे भारत को
    Next Article बरमसिया में दिखा एक जोड़ा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.