Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार, यूपी और जामिया में हिंसक प्रदर्शन, पटना में प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस चेकपोस्ट फूंका
    जोहार ब्रेकिंग

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार, यूपी और जामिया में हिंसक प्रदर्शन, पटना में प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस चेकपोस्ट फूंका

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार की शाम अशोक राजपथ से लेकर कारगिल चौक तक जमकर बवाल हुआ। ढाई घंटे तक इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और राहगीरों पर जमकर पथराव किया। लगभग एक दर्जन वाहनों को फूंक दिया।

    कारगिल चौक के पास दो पुलिस चेकपोस्ट को आग के हवाले कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 15 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इससे आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही। पथराव में टाउन डीएसपी सुरेश कुमार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

    बवाल की सूचना पर जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अमन और शांति बनाए रखने का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च किया। देर शाम को पूरे अशोक राजपथ में कर्फ्यू जैसा नजारा बन गया। इस बाबत सेंट्रल रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    कारगिल चौक पर जुटे थे पांच हजार प्रदर्शनकारी

    जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम पांच बजे पटना सिटी और सब्जीबाग इलाके से करीब पांच हजार लोग कारगिल चौक पर जमा हो गए। उन्होंने सड़क को घेर लिया और आगजनी कर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों से मारपीट की।

    जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने आए तो वे पथराव करने लगे। उन्होंने वज्र वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

    फायरिंग होते ही प्रदर्शनकारी सब्जीबाग की तरफ दौड़ गए। उन्होंने पीएमसीएच गेट पर आगजनी कर दी। रह-रहकर सड़क पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूटता रहा। तब पुलिस ने भी उग्र रूप अपनाया और अंधाधुंध लाठियां भांजने लगी। प्रदर्शनकारी गली-कूचे के रास्ते भागने लगे। इसकी वजह से आसपास के इलाके जैसे नटराज गली, बाकरगंज, मछुआटोली समेत अन्य इलाकों में भगदड़ मच गई। अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

    वहीं रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप और उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हिंसक प्रदर्शन हुए, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। असम में स्थिति में सुधार के कारण गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में कई घंटे की ढील दी गई लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहे। इस बीच, यूपी के छह जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही अलीगढ़ व सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
    पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और रेल मार्ग बाधित करने की खबरे हैं। पूर्वी मिदनापुर और मुर्शिदाबाज जिलों में सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने रास्ते बंद कर दिए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनों की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या विलंब से चल रही हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सियालदह-डायमंड हार्बर और सियालदह-नमखाना सेक्टर में पटरियों को जाम कर दिया है। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया जा रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : 15 सीटों पर वा‍ेटिंग जारी, 1 बजे तक 44.74% वोटिंग
    Next Article आज 16 दिसंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    गुमला

    चादर को बनाया रस्सी और भाग गए गुमला से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    झारखंड

    20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.