Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 4:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा, संथाल भाजपा का गढ़
    झारखंड

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा, संथाल भाजपा का गढ़

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि संथाल भाजपा का गढ़ है। यहां झामुमो दो नंबर की पार्टी बन गई है। आज भी संथाल में भाजपा के सर्वाधिक संख्या में विधायक हैं।

    गिलुवा ने रविवार को कहा कि संथाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायकों व कार्यकर्ताओं की संख्या के मामले में भाजपा से पीछे है। वैसे झामुमो के कर्णधारों ने भी खुद को दो नंबरी साबित किया है। झामुमो यहां जिनके नाम पर वोट मांगती है जनता ने उन्हें नकार दिया है। यही वजह है कि शिबू सोरेन और उनके पुत्र हेमंत सोरेन दोनों ही यहां हार का सामना कर चुके हैं। हार का वह खौफ अभी भी हेमंत सोरेन के मन में है इसलिए वह दो-दो जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं। गिलुवा ने कहा कि संथाल की जनता को झामुमो ने लंबे समय तक भ्रम में रखा। सोरेन परिवार ने संथाल की संपदा का इस्तेमाल अपने परिवार इस समृद्धि बढ़ाने में किया। संथाल को लूटकर उन्होंने अपने महल खड़े किए। इतना ही नहीं, रांची व राज्य के अन्य हिस्सों में भी अवैध संपत्ति बनाई। सोरेन परिवार ने सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रांची व अन्य शहरों में आदिवासियों की जमीनें हड़पी। जब सत्ता में आए तो कभी संथाल की ओर झांका तक नहीं। उन्होंने कहा कि संथाल क्षेत्र में रोजगार पनपे, शिक्षा का प्रसार हो, सड़के बने, बिजली पहुंचे, इसके लिए कभी कोशिश नहीं की। इन्हें पता था कि संथाल में लोग शिक्षित होंगे, रोजगार पनपेगा तो लोग इन्हें नहीं पूछेंगे. पर भाजपा ने पिछले पांच सालों में संथाल क्षेत्र के विकास के लिए जो काम किया उससे संथाली जनता को भी पता चला की उनका असली हितैषी कौन है। गिलुवा ने कहा कि संथाली जनता को एहसास हो गया है कि कैसे एक परिवार ने सिर्फ भावनाओं को उभारकर उसका राजनीतिक फायदा अपने हित में उठाया। यही वजह है कि संथाल की जनता सोरेन परिवार के वंशवाद को खारिज कर चुकी है। भाजपा ने संथाल में उम्मीद की नई रोशनी दी है। गिलुवा ने कहा कि इस चुनाव में भी संथाल के घर-घर में कमल खिलेगा। यह परिवारवाद और वंशवाद के ताबूत में आखिरी कील होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : चुनाव प्रक्रिया संचालन में सभी की अहम भूमिका : नैंसी सहाय
    Next Article चाय से ज्यादा केतली है गरम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली

    October 13, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ATM से खेला कर खाते से रुपए पार करने वाला गिरोह एक्टिव, दो लोगों को बनाया शिकार

    October 13, 2025
    झारखंड

     5 हजार रुपए रिश्वत लेते स्वास्थ्य कर्मी अजय भारती रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

    October 13, 2025
    Latest Posts

    नर्सिंग होम संचालक की ग’ला रे’तकर ह’त्या, श’व झाड़ियों में फेंका

    October 13, 2025

    रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली

    October 13, 2025

    जनसुराज पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित, अतिपिछड़ों को ज्यादा टिकट

    October 13, 2025

    BTSC में हॉस्टल मैनेजर के 96 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू… ऐसे करें अप्लाई

    October 13, 2025

    बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.