Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 8:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चौथे चरण के 15 सीटों पर बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    चौथे चरण के 15 सीटों पर बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप : प्रतुल शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सभी 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करेगी

    रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को रांची के अरगोड़ा स्थित मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरे राज्य में प्रचंड लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी चौथे चरण के सभी 15 सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है।प्रतुल ने कहा की जनता विकास और स्थायी सरकार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का खुलकर साथ दे रही है ।प्रतुल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ,स्मृति ईरानी, आदि नेताओं की सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ साफ संकेत दे रही है कि विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है ।प्रतुल ने कहा कि जनता गठबंधन के अंदर के विरोधाभास को अच्छे से देख रही है। राज्य को लूटने के लिए बने गठबंधन को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रतुल ने कहा कि इस चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत तमाम विपक्षी दलों का खाता भी नहीं खुलने वाला। प्रतुल ने कहा कि अंतिम चरण में खुद हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों जगह से चुनाव हार रहे हैं।अब 2024 के लिए उन्हें एक नए सीट की तलाश करनी चाहिए।

    सरयु राय के द्वारा हेमंत के पक्ष में प्रचार करने के मुद्दे पर प्रतुल शाहदेव ने कहा यह पूरा प्रकरण दिखाता है सरयु राय जी के लिए व्यक्तिगत चीजों का ज्यादा महत्व है । तभी तो वो कभी हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचारी बताते थे। लेकिन आज उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए जा रहे हैं और वह भी यह कहकर कि चूंकि हेमंत सोरेन ने उन्हें जमशेदपुर में मदद किया इसलिए उनकी मदद करने वे सन्थाल जा रहे हैं। राजनीति में दो तरीके का चरित्र उचित नहीं होता।एक तरफ सरयु राय उच्च नैतिक आदर्शों की बात करते हैं और दूसरी तरफ आदिवासियों मूलवासियों की जमीन हड़पे हुए सोरेन परिवार के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि सरयु राय जी ने आरोप लगाया था कि ईवीएम हैकर्स कल एक होटल में ठहरे हुए हैं ।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उस होटल के कुछ निर्दोष लोगों से देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही। लेकिन सारा आरोप झूठा निकला। यह सब दिखाता है कि सरयु राय जी हताशा में बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। प्रेस वार्ता में संजय पोद्दार, ललित ओझा ,डॉ मनोज ,योगेंद्र प्रताप सिंह,पंकज पांडेय आदि उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने मतगणना केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश
    Next Article झारखंड विस चुनावः चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार,16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान

    Related Posts

    गुमला

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025
    गुमला

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025
    जामताड़ा

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.