Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन को आदिवासियों की बात करने का नैतिक हक नहीं : लुईस मरांडी
    झारखंड

    हेमंत सोरेन को आदिवासियों की बात करने का नैतिक हक नहीं : लुईस मरांडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची।  समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने बयान जारी कर कहा है कि सोरेन परिवार ने झारखंड में आदिवासियों को सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने ना सिर्फ संथाल बल्कि छोटानागपुर क्षेत्र में भी झारखंडियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। सोरेन परिवार ने सत्ता में रहते संथाल में कभी झांका नहीं। इन्होंने संथाल को अपने हाल पर छोड़ दिया। आज अगर संथाल  में सड़क, पुल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंची है तो वह भाजपा सरकार के पिछले 5 सालों के कार्यों की वजह से है। अगर भाजपा की सरकार ना होती तो अब भी संथाल वैसा ही पिछड़ा इलाका होता।
    लुईस मरांडी ने कहा कि सोरेन परिवार ने जल जंगल जमीन विस्थापन जैसे मुद्दों के साथ आदिवासी समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। बाहरी भीतरी का खौफ दिखाकर झारखंड को बांटने की कोशिश की। कभी झारखंड या आदिवासियों का विकास नहीं किया। इनका काम क्या रहा? यहां की जमीनें हड़पीं। करोड़ों की संपत्ति बनाई. मुंबई के ठेकेदारों के हाथों यहां का बालू तक बेच डाला और ये लोग बात करते हैं झारखंड की। हेमंत को बताना चाहिए कि सत्ता में रहते झारखंडियों के लिए क्या किया? कितने लोगों को नौकरी दी? कितने विस्थापितों को बसाया? संथाल में विकास के लिए क्या किया? क्या यह सच नहीं कि कि सोरेन परिवार ने खुद ही सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीनें हड़पी? अगर हेमंत सोरेन और उनके परिवार के पास इन सवालों के जवाब नहीं है तो उन्हें कोई नैतिक हक नहीं बनता कि वे झारखंडियों या आदिवासियों की बात करें।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल जा रही छात्रा का अपराधियों ने किया अपहरण, मारुति ओमनी गाड़ी में जबरन बैठाया छात्रा को, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article भाजपा सांसद समीर उरांव ने कहा, पांच साल में विकास को मिली नयी रूपरेखा

    Related Posts

    क्राइम

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.