Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन ने मनाया विश्व वन्य प्राणी सप्ताह, शिक्षकों ने बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन ने मनाया विश्व वन्य प्राणी सप्ताह, शिक्षकों ने बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023Updated:October 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़कागांव (हजारीबाग): गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने विश्व वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर हरली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया. दो से आठ अक्टूबर तक इस वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया. जिसके तहत जंगल, अभ्यारण और पर्यावरण बचाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से आम जनता को जागरूक करने की कोशिश की गयी. इस अवसर पर वन्यप्राणी सप्ताह के बाद विद्यालय परिसर और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इन पोस्टरों में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों को ध्यान में रखकर पेंटिंग की और पोस्टर बनाए.

    वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी जरूरी

    प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम, काजल कुमारी द्वितीय और खुशबू कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला. सभी विजेताओं को स्कूल के शिक्षकों ने मेडल, डायरी और पेन देकर उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि इस वर्ष विश्व वन्यप्राणी सप्ताह का थीम “वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी” है जो यह बताता है कि साझेदारी यात्रा और सहकारी प्रयासों का महत्व जानवरों के संरक्षण और उनके आवास के संरक्षण के लिए सुनिश्चित करने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

    जून में किया था पौधारोपण

    गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने पिछले जून में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पौधारोपण समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया था. नवम्बर महीने में विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस, दिसंबर में विश्व मृदा दिवस और अगले वर्ष मार्च महीने में विश्व जल और स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा. इन सभी अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.

     

     

    अदाणी फॉउंडेशन उत्क्रमित उच्च विद्यालय खनन गोंदलपुरा जोहार लाइव परियोजना पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता बड़कागांव महत्त्व वन्य प्राणी विश्व शिक्षक सप्ताह संरक्षण हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक कमलेश सिंह के खिलाफ दलबदल मामलाः दोनों पक्षों के आग्रह पर सुनवाई टली
    Next Article प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बेची जा रही अंग्रेजी शराब, अधिकारी मौन

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.