Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 3:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण की 17 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुल 62% मतदान में सबसे ज्यादा सिल्ली में 76.98 जबकि सबसे कम रांची में 49.01 % मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण की 17 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुल 62% मतदान में सबसे ज्यादा सिल्ली में 76.98 जबकि सबसे कम रांची में 49.01 % मतदान

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2019Updated:December 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में गुरुवार को तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। कहीं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शाम 5 बजे तक 62 फीसदी मतदान हुआ। इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सिल्ली में 76.98 फीसदी जबकि सबसे कम रांची में 49.01 फीसदी मतदान हुआ। 17 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सुबह 7-9 बजे तक प्रारंभिक दो घंटों में 13.05 फीसदी वोटिंग हुई थी। सुबह 9 से 11 बजे तक चार घंटों में 29.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। दोपहर एक बजे तक 45.14 फीसदी मतदान हुआ, जबकि अपराह्न 3 बजे तक 57.48 फीसदी मतदान हुआ था।

    राजधानी रांची में भी इसी चरण में मतदान हुआ। 17 में से पांच सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी। कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी। रांची, रामगढ़, हजारीबाग और सिमरिया के कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी की छिटपुट शिकायतें जरूर मिलीं। इसके अलावा दो-तीन बूथों पर बिजली व्यवस्था नहीं होने की भी शिकायतें मिली थी, जिसे
    दूर कर लिया गया।

    चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती गई। पहले और दूसरे चरण में हुई हिंसक झड़प को देखते हुए संवेदनशील इलाकों के मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के साथ ही जिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकठ्ठा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। वहीं शेष 12 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से अपराह्न तीन बजे तक वोटिंग हुई।

    कहां कितना मतदान

    कोडरमा- 58.02%
    बरकट्ठा- 61.18%
    बरही- 63.04%
    बड़कागांव- 64.53%
    रामगढ़- 70.05%
    मांडू- 62.41%
    हजारीबाग- 57,18%
    सिमरिया- 62.00%
    धनवार- 59.86%
    गोमियां- 67.18%
    बेरमो- 61.13%
    ईचागढ़- 73.11%
    सिल्ली- 76.98%
    खिजरी- 63.09%
    रांची- 49.01%
    हटिया- 53.63%
    कांके- 62.83%

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड एसजीएफआई स्कूल गेम्स के लिए राज्य स्केटिंग टीम की घोषणा
    Next Article निर्भया केसः दोषियों को फांसी की याचिका पर सुनवाई टली, मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, युवक और युवती गिरफ्तार

    October 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “AK-47 तैयार है”… शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह के नाम आया फोन

    October 21, 2025
    गिरिडीह

    कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे उतरे पटरी से

    October 21, 2025
    Latest Posts

    गुमला में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, युवक और युवती गिरफ्तार

    October 21, 2025

    “AK-47 तैयार है”… शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह के नाम आया फोन

    October 21, 2025

    कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे उतरे पटरी से

    October 21, 2025

    रांची में छठ पर्व की तैयारियां तेज, 60 से ज्यादा घाटों पर सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

    October 21, 2025

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, फिर…

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.