Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2025 ♦ 10:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इस सरकार से 15-20 उद्योगपति खुश
    जोहार ब्रेकिंग

    राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इस सरकार से 15-20 उद्योगपति खुश

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि पूरे हिंदुस्तान में तेजी से महंगाई बढ़ रही है, ये पूरे देश को पता है लेकिन पीएम मोदी को नहीं पता है वो दूसरी दुनिया में रहते हैं। यह बात कांग्रेस के नेता गांधी ने आज राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ 15-20 उद्योगपति खुश है। नोटबंदी, GST से देश के लोगों का नुकसान हुआ, गरीब लोगों की जेब से पैसा निकाल कर अपने दोस्तों को दिया। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर यहां GST को गब्बर सिंह टैक्स बताया।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि आज टीवी पर पूरे दिन नरेंद्र मोदी दिखता है, लेकिन मैं एक मिनट भी नहीं दिखता। कांग्रेस सरकार जमीन अधिग्रहण बिल लेकर आई थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने विपक्ष में रहते हुए इसका विरोध किया था।

    राहुल ने आगे कहा कि यहां धान का दाम कम है, लेकिन जहां पर कांग्रेस की सरकार है वहां पर किसानों को पूरा दाम मिल रहा है। जैसे हमने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया, वैसे ही झारखंड के किसानों का कर्ज माफ होकर रहेगा।
    कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सरकार अमीरों को पैसा देना बंद कर दे और ये पैसा गरीबों को दे दे तो 15 मिनट में देश की अर्थव्यवस्था खड़ी हो जाएगी। लेकिन पीएम मोदी डरा हुआ देश चाहते हैं, वो एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाते हैं।

    रैली में हेमंत सोरेन ने कहा कि ये चुनाव झारखंड के लिए अहम है क्योंकि विचित्र हो गया है। गठबंधन को देखकर बीजेपी तार-तार हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में जो भी भाजपा के साथी हैं वो आज अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, जो दिखा रहा है कि बीजेपी पूरी तरह से अलग हो गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते कहा, कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगाने का कर रही है प्रयास
    Next Article तीन चरणों तक के चुनाव में ज्यादातर सीटें जीतेगी भाजपा : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking राजौरी पर पाकिस्तान ने किया आतंकी हमला….

    May 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : भारत ने लाहौर पर किया जवाबी हमला

    May 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने मार गिराये पाकिस्तान के दो JF-17 और F-16

    May 8, 2025
    Latest Posts

    Breaking राजौरी पर पाकिस्तान ने किया आतंकी हमला….

    May 8, 2025

    BREAKING : भारत ने लाहौर पर किया जवाबी हमला

    May 8, 2025

    भारत ने मार गिराये पाकिस्तान के दो JF-17 और F-16

    May 8, 2025

    BREAKING : राजस्थान बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तानी टैंक

    May 8, 2025

    BREAKING : राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में ब्लैकआउट

    May 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.