Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»I.N.D.I.A ने निकाला मार्च, राज्यपाल से की न्यूजक्लिक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
    झारखंड

    I.N.D.I.A ने निकाला मार्च, राज्यपाल से की न्यूजक्लिक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आए दिन ईडी, सीबीआई जैसे सरकारी तंत्र के जरिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के प्रहरी पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी से रोकना एवं विपक्षी नेताओं को लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमले के विरोध में सोमवार को इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं ने मार्च निकाला. यह मार्च जिला स्कूल परिसर से निकाला गया जो राजभवन तक गया. इसके बाद नेताओं का प्रतिनिमंडल राज्यपाल से मिला. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह, आरजेडी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, आप के  प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह के संयुक्त नेतृत्व में राजभवन मार्च कर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को ज्ञापन सोंपा.

    नेताओं ने राज्यपाल के जरिये राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि न्यूजक्लिक पर लगे आरोपों को निरस्त कर के उसका सील खुलवाने या उसकी निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक गिरफ्तार प्रबीर पुरकायस्थ और अन्य को अविलंब रिहा कराने और उन पर से यूएपीए हटाने का आदेश दिया जाए.

    भाजपानित केंद्र सरकार की अब देश से विदाई का समय

    नेताओं ने कहा कि अब भाजपानित केंद्र सरकार का विदाई का समय आ गया है इसलिए “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” वाली कहावत को चरितार्थ कर रही. राज्यपाल को   सौपे गए ज्ञापन में कहा है कि सच बयान करने वाले ख्यातिप्राप्त चुनिंदा पत्रकारों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के ऊपर कल हुए हमले पर हम आम जनता जनता क्षुब्ध और चिंतित हैं. नेताओं ने कहा कि अमेरिकी पैसे को लेकर “न्यूजक्लिक” वेबसाइट द्वारा चीन की तरफदारी के मुद्दे पर बिना सर्च वारंट के अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, भाषा सिंह आदि जैसे प्रमुख पत्रकारों, जो उक्त वेबसाइट से सिर्फ कंसल्टेंट के रूप में जुड़े हैं, के घर छापे मारना और उनको उठाकर स्पेशल सेल में घंटों दूसरे विषयों पर घंटों पूछताछ करना हमें और चिंतित करता है.

    “आपने क्या किसान आंदोलन का कवरेज किया? आपने क्या शाहीन बाग का कवरेज किया? आपने क्या दिल्ली दंगों का कवरेज किया? जैसे सवाल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जो कि हर एक नागरिक का मूल अधिकार है, का पूरी तरह से हनन करता है. यदि मीडिया से जुड़े लोग देश में घटित हो रही है मुख्य घटनाओं की कवरेज भी नहीं करेंगे तो फिर आम नागरिकों को वो सूचनाऐं या वो खबरें कैसे मिलेंगी?

    क्या ये पत्रकार आतंकवादी हैं, जिन पर यूएपीए जैसे कानून थोपा

    नेताओं ने कहा कि देसी कॉरपोरेट मीडिया अब ऐसी खबरें नागरिकों को उपलब्ध नहीं कराती है.  स्वतंत्र मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार “न्यूजक्लिक” में जो भी विदेशी निवेश हुआ है, वह आरबीआई के गाइडलाइंस के हिसाब से ही हुआ है और उसमें कुछ भी गलत नहीं है. दिल्ली पुलिस व अन्य, जिन्होंने छापे मारे या पूछताछ की है, उन्होंने किसी विशेष न्यूज़, आपत्तिजनक न्यूज़ या ऐसा न्यूज़, जिससे चीन की तरफदारी साबित होती हो, उनके सामने पेश नहीं किया है. इसका मतलब स्पष्ट है कि सरकार सिर्फ उन्हें परेशान करने की या उनकी आवाज को बंद करने की नीयत से यह काम कर रही है, जैसा “न्यूजक्लिक” को सील करने और उसके संस्थापक प्रबीर और अन्य को गिरफ्तार कर के उनके खिलाफ यूएपीए जैसे कानून लगा दिए जाने से स्पष्ट होता है.

    क्या ये पत्रकार आतंकवादी हैं, जिन पर यूएपीए जैसे कानून थोप दिए जाएं? जिन्हें जब चाहे, बिना सर्च वारंट के हिरासत में लिया जाए? ईडी, सीबीआई, आईटी उनके पीछे लगा दिया जाए? इंडिया गठबंधन के घटक दल और आम  नागरिक चिंतित और उद्वेलित हैं. नेताओं ने कहा कि सरकारी एजेंसियों ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग द्वारा सरकार के विरोध में आवाज उठाने वाले व्यक्तियों और विपक्ष के, विशेष कर इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

    ये लोग थे शामिल

    मौके पर सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता,  राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, झामुमो के जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी,  पूर्व केन्द्रीय सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अन्तु तिर्की, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक,   बीरू साहु, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया,  आदिल इमाम,  जुलफीकार खान, प्रदीप भोगता  सुजीत उपाध्याय, कांग्रेस के संजय पासवान, चंद्र रश्मि अन्य मौजूद थे.

     

     

    I.N.D.I.A अभिव्यक्ति आजादी आरोपों ईडी चौथे स्तम्भ जांच जोहार लाइव निकाला मार्च निष्पक्ष नेता न्यूजक्लिक पत्रकार प्रहरी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची राज्यपाल लोकतंत्र सरकारी तंत्र सीबीआई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कांग्रेस में कलह, अनुसूचित जाति मोर्चा ने की प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग
    Next Article मार्च 2024 से कॉपर बिजनेस में उतरेगा अदाणी ग्रुपः ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 10 लाख टन का होगा सालाना उत्पादन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.