Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मार्च 2024 से कॉपर बिजनेस में उतरेगा अदाणी ग्रुपः ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 10 लाख टन का होगा सालाना उत्पादन
    झारखंड

    मार्च 2024 से कॉपर बिजनेस में उतरेगा अदाणी ग्रुपः ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 10 लाख टन का होगा सालाना उत्पादन

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद/रांचीः मार्च 2024 में गुजरात के मुंद्रा में अदाणी समूह, कच्छ कॉपर लिमिटेड, एक ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी प्रोजेक्ट शुरु कर रहा है. कच्छ कॉपर का लक्ष्य कॉपर कैथोड, कॉपर रॉड, सोना, चांदी, निकल और सेलेनियम का उत्पादन करना है. इसके अलावा इस इंटीग्रेटेड परिसर में सल्फ्यूरिक एसिड का उत्पादन भी किया जाएगा. भारत में घरेलू तांबे के कॉन्सन्ट्रेशन का उत्पादन कम ही होता है ऐसे में लैटिन अमेरिका से कच्चे माल का आयात करना जरुरी हो जाता है. लेकिन इसके लिए एक राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने और लॉजिस्टिक्स की आवश्यकता होती है. यहीं कच्छ कॉपर लिमिटेड की इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. ये रिफाइनरी मुंद्रा पोर्ट में है इस प्रोजेक्ट की उर्जा जरुरतों को अदाणी पॉवर या ग्रिड से पूरा किया जाएगा साथ ही डिसेलिनेशन के जरिए समुद्री पानी से जरुरतें पूरी होंगी.

    स्टील और एल्युमीनियम के बाद औद्योगिक धातु के उपयोग में तांबा तीसरे स्थान पर है

    स्टील और एल्युमीनियम के बाद औद्योगिक धातु के उपयोग में तांबा तीसरे स्थान पर है. भारत में प्रति व्यक्ति तांबे की खपत महज 0.6 किलोग्राम है जबकि इसका वैश्विक औसत 3.2 किलोग्राम है. जैसा कि भारत का लक्ष्य वर्ष 2070 तक कार्बन तटस्थता हासिल करना है, ऐसे में यह अभियान स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों की दिशा में तांबे की मांग को बढ़ावा देगा. कॉपर कॉम्प्लेक्स का कीमती मेटल रिकवरी प्लांट साल-दर-साल सोने और चांदी का उत्पादन करेगा. अब तक तांबे की आपूर्ति में भारतीय उद्योगों को अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन देश का अपना तांबा उत्पादन प्लांट इन चिंताओं को कम कर सकता है. इसके अलावा उद्योग अपनी आपूर्ति पर बेहतर नियंत्रण रख सकेगा और सबसे महत्वपूर्ण ये अपने एकमात्र घरेलू स्रोत, हिंडाल्को पर निर्भरता को काफी कम करेगा.

    भारत के तांबे के निर्यात में गिरावट आई है, लेकिन कच्छ का तांबा इसे पुनर्जीवित कर सकता है

    भारत के तांबे के निर्यात में गिरावट आई है, लेकिन कच्छ का तांबा इसे पुनर्जीवित कर सकता है. कार्बन कैप्चर के लिए आधुनिक जीरो लिक्विड डिस्चार्ज टेक्नोलॉजीस और इक्विपमेंट के साथ, कच्छ कॉपर वैश्विक बाजारों में अपील करेगा. भारत के सबसे बड़े सीमेंट उत्पादकों में से एक होने के नाते अदाणी, कॉपर प्लांट के बाई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेगा. यह साधारण पोर्टलैंड सीमेंट उत्पादन के लिए कच्चे मिश्रण में सिलिका और हेमेटाइट की जगह भी ले सकता है. अदाणी ग्रुप एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र और महत्वाकांक्षी ऊर्जा परिवर्तन योजनाओं में व्यापक रूप से उपस्थित है.

    अदाणी का कॉपर प्रोजेक्ट को दो चरणों में शुरू किया जाएगा

    नेशनल हाईवे और रेलवे नेटवर्क से मुंद्रा का कनेक्शन उसकी राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान करता है. इसके अलावा, भारत में कई प्रमुख एसिड प्लांट भी गुजरात तट पर हैं. अदाणी का कॉपर प्रोजेक्ट को दो चरणों में शुरू किया जाएगा. पहले चरण की शुरुआत 500केटी की क्षमता के साथ, मार्च 2024 में होगा. इसके बाद दूसरे चरण  में 500केटी क्षमता का विस्तार किया जाएगा.

    अदानी ग्रुप कच्छ कॉपर लिमिटेड कॉपर रॉड ग्रीन एनर्जी जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleI.N.D.I.A ने निकाला मार्च, राज्यपाल से की न्यूजक्लिक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
    Next Article महिला अधिकार, समानता और सशक्तिकरण में कांग्रेस पार्टी ने निभाई अग्रणी भूमिका: सीमा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.