Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मध्य विद्यालय शिक्षक के पद पर प्रोन्नति चाहिए तो शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी
    झारखंड

    मध्य विद्यालय शिक्षक के पद पर प्रोन्नति चाहिए तो शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मध्य विद्यालय के शिक्षक के पद पर प्रोन्नति के लिए उन्हें अब झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) पास करनी होगी. इसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. इस बाबत शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने सभी जिलों को पत्र भेज दिया है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में इंटर प्रशिक्षित शिक्षक जो कक्षा एक पांच के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास हैं, उन्हें ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिए कक्षा छह से आठ की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना होगा.

    शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने को लेकर भी निर्देश

    विभाग द्वारा शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने को लेकर भी निर्देश दिया गया है. शिक्षकों को ग्रेड चार व ग्रेड सात में वैचारिक प्रोन्नति नहीं दी जायेगी. विद्यालयों में ग्रेड चार में कार्यरत शिक्षक चाहे वह प्रोन्नति से आये हों या फिर सीधी नियुक्ति से, उनकी आपसी वरीयता उस पद पर योगदान की तिथि से निर्धारित होगी. हालांकि, ग्रेड तीन में वर्ष 1998 के प्रभाव से अलग-अलग वर्ष के लिए देय प्रोन्नति भूतलक्षी प्रभाव से दी जायेगी. विभाग के आदेश के बाद अब मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी.

    वरियता का निर्धारण मेधा क्रमांक के आधार पर

    बिहार लोक सेवा आयोग व झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की आपसी वरियता मेधा क्रमांक के आधार पर प्रभावित होगी. पारा व गैर पारा कोटि में नियुक्त शिक्षकों की वरीयता के लिए समेकित सूची तैयार की जायेगी. कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में प्रोन्नति पर लगायी गयी रोक के दौरान अगर कोई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गये हों और उनकी प्रोन्नति देय है, तो उन्हें प्रोन्नति देने को कहा गया है.

     

    जोहार लाइव प्रोन्नति मध्य विद्यालय शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑफिस और प्रॉफिट मामलों की 15 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति रांची में, सीसीएल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और देवघर एम्स के अधिकारियों संग कल होगी बैठक
    Next Article दुकान में घुसे चोर, एक गिरफ्तार, दो फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.