Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अब बिहार-झारखंड सीमा पर आईआरबी जवान नक्सलियों से लेंगे लोहा
    क्राइम

    अब बिहार-झारखंड सीमा पर आईआरबी जवान नक्सलियों से लेंगे लोहा

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2023Updated:October 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजीव रंजन सिंह

    पलामू : झारखंड-बिहार सीमा पर अब केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) के बजाय इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान नक्सलियों से लोहा लेंगे. नक्सल विरोधी अभियान में इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों को तैनात किया जाएगा. इनकी तैनाती बिहार से सटे पलामू इलाके में की जाएगी. पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा और कुहकुह, मनातू में आईआरबी को तैनात किया जाना है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. दो दशक के बाद बिहार सीमा पर सीआरपीएफ की जगह आईआरबी नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व करेगा. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने आईआरबी की तैनाती की पुष्टि की है. हालांकि, कई इलाकों में ग्रामीण सीआरपीएफ को हटाने का विरोध कर रहे हैं और सीएम को पत्र भी लिखा है.

    तीन दशक बाद सीआरपीएफ को किया क्लोज

    दरअसल, पलामू में सीआरपीएफ के 134 बटालियन को क्लोज किया जा रहा है. पलामू से सीआरपीएफ 134 बटालियन को सारंडा के इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है. बता दें कि 1995-96 में पहली बार नक्सल विरोधी अभियान के लिए पलामू में सीआरपीएफ की दो कंपनी पहुंची थी. वर्ष 2003-04 में पहली बार पूरी बटालियन की तैनाती की गई थी. उस समय 13वीं बटालियन को तैनात किया गया था. वर्ष 2010-11 में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन को तैनात किया गया था. पलामू में तैनाती के दौरान सीआरपीएफ 134 बटालियन के 20 से अधिक जवानों और अधिकारियों को पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री मिल चुका है.

    सीआरपीएफ 134 बटालियन की 7 कंपनियां थीं तैनात

    पलामू में सीआरपीएफ 134 बटालियन की सात कंपनियां तैनात थीं. सीआरपीएफ झारखंड-बिहार सीमा पर हरिहरगंज, कुहकुह, डगरा, मनातू और चक में तैनात थी. इसके अलावा पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर तैनात थी. इनमें बिहार सीमा पर दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह से सीआरपीएफ की कंपनियों को हटा दिया गया है. इंडियन रिजर्व बटालियन की टुकड़ी जल्द ही डगरा, कुहकुह और मनातू में तैनात हो जाएगी.

    CRPF closed IRB jawans will handle Naxal operation on Bihar Jharkhand border Jharkhand Latest News Jharkhand Naxal operation Johar Live Breaking Palamu SP जोहार लाइव ब्रेकिंग झारखंड नक्सल अभियान झारखंड लेटेस्ट न्यूज पलामू एसपी बिहार झारखंड सीमा पर आईआरबी जवान संभालेंगे नक्सल अभियान सीआरपीएफ को किया क्लोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दो दिवसीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज
    Next Article टाटा स्टील UISL ने जमशेदपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.