Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 12:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वकील राम प्रवेश हत्याकांड में जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज, ब्लू रंग की जैकेट पहने युवक ने मारी गोली
    जोहार ब्रेकिंग

    वकील राम प्रवेश हत्याकांड में जारी हुआ सीसीटीवी फुटेज, ब्लू रंग की जैकेट पहने युवक ने मारी गोली

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019Updated:December 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कांके डैम साइड के पास सर्वोदय नगर में सोमवार की देर शाम सिविल कोर्ट के वकील राम प्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्‍याकांड मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि ब्लू रंग के जैकेट पहना युवक ने गोली मारी। युवक पहले वकील राम प्रवेश के सामने आता है। इसके बाद हथियार निकाल कर गोली मार देता है। इससे पूर्व वकील राम प्रवेश खड़े होकर युवक की तरफ देखते है। सीसीटीवी फुटेज में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि युवक की उम्र करीब 20 से 23 के बीच है। जैकेट पहने रहने के चलते युवक का चेहरा स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ताकि अपराधी को जल्द से गिरफ्तार किया जा सकें।

    VID-20191210-WA0009


    इससे पूर्व शूटर ने रामप्रवेश सिंह को सटाकर आंख के नीचे गोली मारी थी, जो पीछे से निकल गई थी। परिजन आनन-फानन में उन्‍हें रिम्‍स लेकर पहुंचे थे, मगर रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को रामप्रवेश सिंह की हत्‍या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अपराधी आराम से आता है और मृतक को सटाकर आंख के पास गोली मारकर फरार हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में छोटू लकड़ा और रमेश गाड़ी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    मृतक के पुत्र अभिषेक सिंह ने बताया था कि उनके पिता ठा‍कुरगांव से कार से घर लौटे थे। जैसे ही वह गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अभिषेक के अनुसार घर से कुछ ही दूरी पर जयपुर रोड में उनकी 81 डिसमिल जमीन है। जिसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन को लेकर रमेश गाड़ी ने छोटू लकड़ा, रवि और रुकमणि के साथ मिलकर हत्या कराई है। अभिषेक ने बताया कि दिवाली के समय भी उसके पिता पर हमला किया गया था, मगर उस वक्‍त वे बाल-बाल बच गये थे। घटना की सूचना मिलने के बाद महाधिवक्ता अजीत कुमार, डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर, एसएसपी अनीश गुप्ता भी रिम्स पहुंचे थे।

    परिवार की बढ़ेगी सुरक्षा : महाधिवक्‍ता

    महाधिवक्ता अजीत कुमार ने डीआईजी और एसएसपी से परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है। डीआईजी ने परिवार को चार-एक की सुरक्षा देने की बात कहते हुए फोर्स उपलब्ध कराया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, रांची लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट जीतेगी भाजपा
    Next Article चुनाव में उपद्रव करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करें : विनय कुमार चौबे

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.