Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»छवि रंजन को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, डिफॉल्ट बेल याचिका खारिज
    क्राइम

    छवि रंजन को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, डिफॉल्ट बेल याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को डिफॉल्ट बेल मामले में हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी है. बरियातू जमीन विवाद से जुड़े मामले की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि अनुसंधान पूरा करने के बाद सही समय पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है. इसलिए यह डिफॉल्ट बेल का मामला नहीं बनता है.

    ईडी को दी थी चुनौती

    छवि रंजन ने ईडी कोर्ट से डिफॉल्ट बेल खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. छवि रंजन ने निचली अदालत में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में त्रुटि होने और निर्धारित समय से चार्जशीट दाखिल नहीं होने को जमानत देने का आधार बनाया था. इसी के आधार पर उनकी ओर से ईडी कोर्ट से जमानत का आग्रह किया गया था, जिसे ईडी कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद उन्होंने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

    जेल में बंद हैं रांची के पूर्व डीसी

    बता दें कि इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल को ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे. जिसके बाद 14 अप्रैल को ईडी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था.  इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था. बाद में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर चार मई को गिरफ्तार किया गया था.

    Bariatu land case Chhavi Ranjan ED former DC of Ranchi High Court Johar Live ईडी छवि रंजन जोहार लाइव बरियातू जमीन मामला रांची के पूर्व डीसी हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleको-ऑपरेटिव कॉलेज में 5 अक्टूबर को नैक की टीम का दौरा
    Next Article चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल में प्रदर्शन जारी, हो सकता है बिजली संकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.