Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 7:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड: बागी नेताओं के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई, सरयू समेत कई नेता 6 साल के लिए निष्कासित
    झारखंड

    झारखंड: बागी नेताओं के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई, सरयू समेत कई नेता 6 साल के लिए निष्कासित

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड विधानसभा के दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव पांच चरणों में पूरा होना है। अभी तीन चरण के चुनाव बाकी हैं। इसी बीच भाजपा ने अपने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय समेत पूर्व विधायक बड़कुंवर गगराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल और पूर्व विधायक अमित यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

    ये कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने की है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
    सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा है। बड़कुंवर गगराई मझगांव विधानसभा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बी पिंगुवा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। जबकि, महेश सिंह निर्दलीय और दुष्यंत पटेल जदयू प्रत्याशी के तौर पर मांडू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अमित यादव बरकट्ठा में भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

    बता दें कि बरकट्ठा और मांडू में तीसरे चरण के तहत 12 दिसबंर को मतदान होना है। इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिलुवा ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि जो भी व्यक्ति पार्टी विरोधी कार्य करेंगे, उन्हें स्वत: ही पार्टी से निष्कासित माना जायेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य शिक्षित सुंदर और सिंचित हजारीबाग बनाना है लक्ष्य मिल रहा है लोगों का प्यार : मुन्ना सिंह
    Next Article आयुष्‍मान खुराना फिल्मकार करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे

    Related Posts

    गुमला

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025
    गुमला

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025
    जामताड़ा

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025
    Latest Posts

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल भेजा

    October 24, 2025

    पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित कर बिहार में विकास और एनडीए की जीत का संदेश दिया…

    October 24, 2025

    हिंदी भाषी राज्य के लोगों को बनाते थे साइबर ठगी का शिकार, पांच गिरफ्तार

    October 24, 2025

    चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज, सीएम हेमंत कर रहे उद्घाटन… देखें LIVE

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.