Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जनता के सामूहिक सहभागिता से रांची का खोया हुआ गौरव हासिल करेंगे : पवन शर्मा
    झारखंड

    जनता के सामूहिक सहभागिता से रांची का खोया हुआ गौरव हासिल करेंगे : पवन शर्मा

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । राजधानी रांची की पब्लिक ट्रांस्पोर्ट व्यवस्था की दुर्दशा देखनी हो, तो कृपया निगम की सिटी बसों में सफर करें जहां आमजनों को बेतरतीब ढंग से सफर करने पर विवश होना पडता है। राजधानी की सडकें इतनी संकरी हैं, जहां से इन बसों को पार कराना काफी कठिनाईयों भरा है। विदित हो कि रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन शर्मा ने आज चुनावी जनसंपर्क के क्रम में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक सिटी बस में सफर कर, यात्रियों की सुविधा-असुविधा जानी। सफर के दौरान महिलाओं, बजुर्गों व विद्यार्थियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरब्रिज से फिरायालाल तक जाने में उन्हें लगभग 40-45 मिनट का समय लग जाता है। बस में सीटों से अधिक यात्री सवार किये जाते हैं, जिससे माह में लगभग 25 दिन खडे-खडे ही यात्रा करना पडता है। महिलाओं के लिए सीटें निर्धारित हैं, लेकिन उसपर पुरूष यात्री भी सवारी करते हैं। बस प्रबंधन द्वारा भी इसकी अनदेखी की जाती है। किराया प्राप्ति का टिकट कभी भी नहीं दिया जाता है। रात्रि 8 बजे के बाद सिटी बसों के बंद हो जाने का खामियाजा यात्रियों को रोज उठाना पडता है। उन्हें थोडी दूर सफर करने के लिए आॅटो का सहारा लेना पडता है अथवा रिजर्व करना पडता है। जिनके पास पैसे की कमी है वे पैदल ही सफर तय करने को मजबूर होते हैं। शहर की इस समस्या पर कभी किसी जनप्रतिनिधि और न ही नगर निगम के अधिकारियों द्वारा ध्यान दिया गया है।

    पवन शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि रांची में बेहतर पब्लिक ट्रांस्पोर्ट व्यवस्था को विकसित करना, मेरी प्राथमिकताओं में है। लोग उन्हें चुनाव में अपना समर्थन दें, अन्य राजधानी की तर्ज पर रांची में लोगों के लिए सिटी बसों का परिचालन सुगमतापूर्वक कराकर, वर्तमान नीति-निर्माताओं के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी राज्य की राजधानी को बेहतर पहचान दिलाने में वहां की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अहम योगदान होता है लेकिन, इस मामले में रांची दूसरे राज्यों की राजधानियों से काफी पीछे है। राजधानी में यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करने के लिए निगम को लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए था किंतु यहां तो व्यवस्था ही दम तोड रही है, ऐसी बसों में यात्री कैसे सफर करेंगे। कई बसें जर्जर अवस्था में हैं। शहर के अधिकांश लोगों को निगम के इस बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा नहीं है कि निगम के जेहन में ये बातें नहीं हैं, सबकुछ जानते समझते हुए भी ये समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। निगम के उदासीन रवैये के कारण निगम की बसें अब कबाड में तब्दील हो रही हैं। इन बसों को चलाने के लिए निगम द्वारा कई बार टेंडर निकाले गये, लेकिन इसके बावजूद हमने देखा है कि किसी आॅपरेटर ने इसपर कोई रूचि नहीं दिखाई। क्योंकि शहर के पब्लिक ट्रांस्पोर्ट सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए निगम में ईच्छाशक्ति की कमी है। सफर के दौरान अपने बीच रांची के प्रत्याशी को पाकर यात्रियों में काफी उत्साह था। यात्रियों का उत्साह और प्यार पाकर श्री शर्मा ने लोगों के प्रति आभार जताया।

    विदित हो कि आज श्री पवन शर्मा ने अपने समर्थकों संग पुलिस लाईन, चुटिया, सर्कुलर रोड, करमटोली, कर्बला चौक, रांची काॅलेज, हातमा बस्ती, जेल रोड, लक्ष्मी नगर, सरोवर नगर और झारखण्ड उच्च न्यायालय का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शहर की ट्राॅफिक व्यवस्था को सरकार के सुगम बनाने के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लगता ही नहीं कि हम राजधानी में निवास करते हैं। यह भी कहा कि बजबजाती खुली नालियां, संकरी सडकों के कारण ट्रैफिक जाम, बिजली की आंखमिचैली, अनियमित जल व्यवस्था रांची शहर की पहचान बन चुकी है। पवन शर्मा ने यह विश्वास दिलाया कि मेरे पास विकास का रोडमैप है। हम जनता के सामूहिक सहभागिता से रांची का खोया हुआ गौरव हासिल करेंगे। जनता के सहयोग से हम इसे फिर से जाममुक्त बनायेंगे। उन्होंने लोगों को यह भी विष्वास दिलाया कि कोई भी योजना हो, उसमें हितधारकों की कमिटी की भूमिका अहम होगी। जिसके लिए काम हो रहा है, उसकी राय सबसे जरूरी मानी जायेगी। जनसंपर्क के दौरान युवाओं की बढती सहभागिता के लिए पवन शर्मा ने उनके प्रति आभार जताया और कहा कि युवाओें ने अब संकल्प कर लिया है, अब और नहीं, अब खैर नहीं, अब तिरस्कार स्वीकार नहीं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैं दिल्ली से पैसा भेजूंगा लेकिन विपक्षी आप तक पहुंचने नहीं देंगे : नरेन्द्र मोदी
    Next Article स्वास्थ्य शिक्षित सुंदर और सिंचित हजारीबाग बनाना है लक्ष्य मिल रहा है लोगों का प्यार : मुन्ना सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.