Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 1:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग, सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली, 2 जवानों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग, सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली, 2 जवानों की मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर और सीआरपीएफ जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।
    मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। विक्रम सिपाही था। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर खेल गांव थाने की पुलिस सदर डीएसपी दीपक पांडे सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

    चार दिन पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में आइटीबीपी के जवान ने पांच साथी जवानों को गोली मार दी थी। पांच जवानों की मौत के इस भयानक मंजर में कड़ेनार कैंप में रह रहे आइटीबीपी के जवान ने अपने बैरक में एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। आरोपित जवान मसुदुल रहमान को छुट्टी पर तब घर जाना था। रहमान ने अपने साथी जवान की रायफल से अपने बैरक में फायरिंग की, इसके बाद उसने पांच जवानों को गोली मार दी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाइव रिपोर्ट : कांके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हवा
    Next Article मैं दिल्ली से पैसा भेजूंगा लेकिन विपक्षी आप तक पहुंचने नहीं देंगे : नरेन्द्र मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.