Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 10:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झरिया और मधुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले-2022 तक राज्य के सभी गरीब परिवारों का होगा अपना घर
    जोहार ब्रेकिंग

    झरिया और मधुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले-2022 तक राज्य के सभी गरीब परिवारों का होगा अपना घर

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    झरिया/मधुपर। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को भी चुनावी मुद्दा बना दिया है। इस मुद्दे को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार के दाैरान रविवार को जनता के बीच उछाल दिया। उन्होंने रविवार को झरिया और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक- 2019 देश की मजबूत रक्षा रणनीति का प्रमुख हिस्सा है। उन्होंने जनता का मूड भांपने, माहाैल बनाने और समर्थन हासिल करने के लिए सवाल दागा-क्या भारत के पड़ोस में सताए जा रहे हिंदुओं को नागरिकता दी जानी चाहिए ? भीड़ ने जोर से हां में जवाब दिया।

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने 4 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन विधेयक- 2019 को मंजूरी दी है। संसद के चालू सत्र में बिल को पास कराने की तैयारी है। इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई की नागरिकता के लिए भारत में दरवाजे खुल जाएंगे। इस विधेयक का लाभ पड़ोस में रहने वाले मुस्लिमों को नहीं मिलेगा। भाजपा विरोधी तमाम पार्टियां विधेयक का विरोध कर रही हैं। इस मुद्दे पर भाजपा विरोधी पार्टियों को घेरने में जुट गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विधेयक का विरोध करने को लेकर विरोधियों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने झरिया में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह और मधुपुर में भाजपा प्रत्याशी राज पालीवार के समर्थन में सभा करते हुए जनता से भारी मतों से जिताने की अपील की।
    झरिया के जियलगोरा स्टेडियम में रागिनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए राजनीति करती है ताकि देशवासियों का विस्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि 35 वर्ष पूर्व ही हमारा एजेंडा था-धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर बनाना और विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना। हमारी बहुमत की सरकार बनी तो धारा-370 को हटाया और अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर अड़चने दूर की। जल्द ही नागरिकता संशोधन विधेयक लागू कर विदेशों में रह रहे हिंदुओं-अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक सभी गरीब परिवारों का अपना घर होगा। वहीं खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा, सिलेंडर और कनेक्शन दिया गया है। शौचालय से भी सभी परिवार को जोड़ने का काम किया गया है। रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड देश के सात विकासशील राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि पूर्व में काफी पिछड़ा हुआ था। सिंह ने झरिया को लेकर विपक्ष से सावधान रहने की अपील की। कहा-विपक्षियों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है नया झरिया बनाने की जो बात मुख्यमंत्री ने की है वह सभी सुविधाओं से लैस नहीं होगा। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नया भारत निर्माण की बात कर रहे है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, न्याय प्रणाली में बदलावों के लिए है कटिबद्ध मोदी सरकार
    Next Article सेंसेक्स के टॉप 10 में से पांच कंपनियों का पूंजीकरण 56,877.12 करोड़ बढ़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.