Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 4 फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार
    क्राइम

    फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 4 फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर :  फिल्म स्पेशल 26 से प्रेरित होकर अपराधियों ने फर्जी आयकर अधिकारी बन डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुंदरनगर थाना अंतर्गत जोंड्रागोड़ा निवासी एम मेरी के घर हुई डकैती मामले में अपराधी पकड़े गए. जमशेदपुर पुलिस की टीम ने इस मामले में चार फर्जी आयकर अधिकारी को पकड़ा हैं. हालांकि, सभी अपराधी चरित्र के हैं. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित टीम को यह सफलता मिलीं हैं. गिरफ्तारी आरोपियों में अजय पूर्ति, कांडे तिरिया, कमलेश तिरिया और प्रमित पूर्ति शामिल हैं. तीनों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आयीं हैं. पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं. जल्द पूरे गिरोह को पकड़कर जेल भेजा जायेगा.

    पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

     

    एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार डकैतों के पास सूचना थी कि एम मेरी के घर करोड़ों रुपए हैं. एक माह पूर्व से आरोपियों ने प्लानिंग शुरू की और अन्य लोगों को छापेमारी के लिए तैयार किया. उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की सुबह सभी तीन कार पर सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे पर उनके हाथ कुछ नही लगा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने जिला छोड़ दिया और चाईबासा चले गए. कुछ राज्य के बाहर भी चले गए. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है. हालांकि, डकैती किए गए नकद और गहने अब तक नहीं बरामद किए गए है. सभी आरोपी फिल्म स्पेशल 26 से प्रेरित होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे.

    ऐसे की थी डकैती

    सभी आयकर अधिकारी बनकर एम मेरी के घर पर घुसे और सबसे पहले घर का दरवाजा बंद करते हुए घर पर मौजूद एम मेरी से उसका मोबाइल ले लिया. एक महिला समेत तीन लोगों ने एम मेरी और उसकी बेटी को बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घर में पैसों की तलाश करते रहे. अंत में जब्ती सूची बनाकर एम मेरी से साइन करवाया और फिर कार पर बैठकर फरार हो गए.

    Jamshedpur Police Jamshedpur Update News Johar Live Robbery case exposed by posing as Income Tax officer SSP Kishore Kaushal आयकर अधिकारी बन डकैती मामले का खुलासा एसएसपी किशोर कौशल जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर पुलिस जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी कार्यालय के पास 4 दिनों से अनशन, हालत गंभीर
    Next Article सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, रकीबुल, उसकी मां और पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद दोषी करार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.