Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 9:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रघुवर सरकार ने गरीबों का राशन कार्ड और वृद्धों का पेंशन किया समाप्त : बाबूलाल
    झारखंड

    रघुवर सरकार ने गरीबों का राशन कार्ड और वृद्धों का पेंशन किया समाप्त : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा । झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने आज झारखंड की रघुवर सरकार पर गरीबों का राशन कार्ड और बुजुर्गों का पेंशन समाप्त करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह सरकार पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं पर डंडे बरसाती है इसलिए अब इसे बदलने की जरूरत है।

    पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने यहां सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालोंग प्रखंड मुख्यालय में पार्टी उम्मीदवार रामदेव सिंह भोक्ता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार ने गरीबों का राशन कार्ड रद्द कर दिया है और बुजुर्गों का पेंशन भी खत्म कर दिया है। यह सरकार पारा शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के ऊपर डंडे बरसाती हैं इसलिए अब इसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने वादा किया कि झारखंड में झाविमों की सरकार बनते ही पारा शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

    श्री मरांडी ने कहा कि यदि झाविमो की सरकार बनेगी तो प्रदेश को पांच वर्षो के अंदर सिंचित क्षेत्र बना दिया जाएगा ताकि किसान अच्छी खेती कर सकें। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांव-गांव में खुले विद्यालयों को बंद करा दिया है।

    झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पांच वर्षों तक गरीब जनता को ठगा है। उन्होंने बताया कि गरीबों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है और आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों को महज परेशान किया जा रहा है।

    श्री मरांडी ने दावा किया कि यदि झारखंड में झाविमो की सरकार बनेगी तो हर गांव में स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध होगी और कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री दास पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, 65 पार का लक्ष्य आसानी से पूरा करेगी : राजीव प्रताप रूडी
    Next Article आजसू की सरकार बनी तो गांव में सड़क, पेयजल, चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्या सुविधाओं को मुकम्मल किया जाएगा : सुदेश महतो

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा

    May 12, 2026
    झारखंड

    तेज हवा, गरज और बारिश… 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026
    Latest Posts

    गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा

    May 12, 2026

    तेज हवा, गरज और बारिश… 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

    May 12, 2026

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.