Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 3:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने जनसंपर्क कर कहा, पब्लिक है, ये सब जानती है
    झारखंड

    रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने जनसंपर्क कर कहा, पब्लिक है, ये सब जानती है

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांच। शहर का विधायक ऐसा हो जो जनता के बीच का और शहर की परिस्थिति से परिचित हो। यहां की क्या समस्याएं हैं उसे जाने और दूर करे। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। शहर की समस्याएं अभी भी वहीं है जो पहले थी। उक्त बातें निवारणपुर, अनंतपुर, ओवरब्रिज, स्टेशन रोड और रेलवे काॅलोनी क्षेत्र के निवासियों ने आज रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा को उनके जनसंपर्क के दौरान कहीं। लोगों ने यह भी कहा कि शहर के लोग अभी भी जाम से उबर नहीं पाये हैं। प्रतिदिन मुख्य सडक हो अथवा गलियां जाम से लोग परेशान रहते हैं। स्टेशन रोड में जाम की समस्या के कारण कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती हैं। सही मायने में जाममुक्त रांची के लिए इमानदारी से प्रयास किया ही नहीं गया। अभी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। विधायक की जिम्मेवारी है कि सरकारी अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाने का प्रयास करें। लोगों ने राजधानी रांची की सडकों की गुणवत्ता पर सवाल उठाये और कहा कि शहर में जहां भी सडक निर्माण हुआ है, एक वर्ष तक दुरूस्त नहीं रहता है। छह माह में ही जर्जर हो जाता है। हमने पिछले पांच वर्ष तक सडक-नाली बनते देखा है पर आज भी स्थिति पूर्व की भांति यथावत है। विधायक ऐसा हो जो सडक निर्माण की गुणवत्ता को बनाये रखे।

    ज्ञातव्य है कि आज पवन शर्मा ने मैराथन जनसंपर्क के दौरान अपने समर्थकों संग चुटिया क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में भी पदयात्रा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान चुटिया क्षेत्र के सैकडों की संख्या में विशेषकर युवाओं, महिलाओं व बुर्जुगों ने श्री शर्मा के पदयात्रा में सम्मिलित हो, क्षेत्रवासियों से श्री शर्मा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया। राजधानी की वर्तमान व्यवस्था पर लोगों ने निराशा जताते हुए कहा कि अब बहुत हो गया, रांची की दशा-दिशा में साकारात्मक सुधार के लिए इस चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन करने पर हम अवश्य विचार करेंगे। श्री शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों की सुनवाई और निराकरण के लिए सभी मुहल्लों में आम जनता की भागीदारी से जन शिकायत निवारण समिति बनाई जायेगी।

    पवन शर्मा ने कहा कि पब्लिक है, ये सब जानती है। केवल वादों से नहीं, योजना धरातल पर भी आनी चाहिए, शहर का यह मूड बताता है कि रांची की जनता अब उन झूठे वादों से भ्रमित नहीं होगी। श्री शर्मा ने कहा कि जनतंत्र के रूप में हम सबको शहर की वर्तमान व्यवस्था में आमूल-चूल कायाकल्प के विषय में सोचना ही होगा। इसलिए शहरवासी इस चुनाव में मुझपर भरोसा करें और सही नेतृत्वकर्ता का चयन करें। जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक श्री शर्मा का अभिवादन करते हुए चुनाव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। विदित हो कि पवन कुमार शर्मा के जनसंपर्क में आज सभी वर्ग, समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। जनसंपर्क के दौरान जनता की बढती सहभागिता के लिए पवन शर्मा ने शहरवासियों के प्रति आभार जताया। आज राज्य के विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने स्तर से लोगों को श्री शर्मा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : जहां हुई हिंसक झड़प, दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक मतदान भी वहीं पर
    Next Article हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाके में मतदान केंद्र पर रखी जा रही थी निगरानी, एसएसपी स्वयं विजयगिरी पर्वत पर किए थे कैम्प

    Related Posts

    जमशेदपुर

    खाने के बाद हुआ विवाद, अपहरण कर युवक के साथ की मारपीट…

    July 6, 2025
    चाईबासा

    सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाला कर्मचारी सस्पेंड, CM हेमंत के निर्देश पर डीसी ने की कार्रवाई

    July 6, 2025
    चाईबासा

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025
    Latest Posts

    खाने के बाद हुआ विवाद, अपहरण कर युवक के साथ की मारपीट…

    July 6, 2025

    बिहार के इस जिले के शहरी विकास के लिए 36.4 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

    July 6, 2025

    सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाला कर्मचारी सस्पेंड, CM हेमंत के निर्देश पर डीसी ने की कार्रवाई

    July 6, 2025

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025

    प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.