Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गरज के साथ होती रहेगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    गरज के साथ होती रहेगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2023Updated:September 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में मौसम पल-पल बदल रहा है. वहीं जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके तहत वज्रपात के साथ बारिश का पुर्वानुमान जारी किया गया है. वहीं लोगों से वज्रपात के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील  की गई है. जिससे कि लोगों को नुकसान होने से बचाया जा सके. इसके अलावा राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

    वज्रपात की भी आशंका

    29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 30 सितंबर और 1 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है. 2,3 और 4 अक्‍टूबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम केंद्र के मुताबिक 28 सितंबर से 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है.

    वज्रपात के समय रखें ध्यान

    वज्रपात से बचाव को लेकर भी मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है. जिसमें बताया गया है कि यथासंभव घर पर रहें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें. बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें. बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं. किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें.

     

     

     

    # state Forecast Johar Live Meteorological Department Probability rain Rajdhani ranchi Thunderstorm Weather Yellow Alert गरज जोहार लाइव पुर्वानुमान बारिश मौसम मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची राजधानी राज्य वज्रपात संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम भगत सिंह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article एंबुलेंस रोककर बदमाशों ने की लूटपाट, ड्राइवर को मारा चाकू

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.