Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिजली खरीद में फूंक दिया 26 हजार करोड़,  झारखंड नहीं बन पाया पावर हब
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली खरीद में फूंक दिया 26 हजार करोड़,  झारखंड नहीं बन पाया पावर हब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांची : दावा पर दावा, लेकिन हकीकत कोसों दूर. राज्य गठन के बाद से कितनी सरकारें आईं और गईं, सभी ने 24 घंटे बिजली देने और राज्य को पावर हब बनाने का दावा किया, लेकिन दावा धरा का धरा रह गया. फिलहाल हर महीने 500 से 550 करोड़ की बिजली खरीदी जाती है. पतरातू पावर प्लांट से अब तचक बिजली का उत्पादन नहीं हो पाया. टीवीएनएल का विस्तारीकरण भी अधर में लटका हुआ है. जबकि इसके विस्तारीकरण की स्वीकृति भी कैबिनेट से मिल चुकी है. राज्य गठन से लेकर अब तक लगभग 26 हजार करोड़ रुपए की बिजली खरीदी जा चुकी है.

    धरे के धरे रह गए 26 एमओयू

    पावर सेक्टर में निवेश के 75000 करोड़ फाइलों में दफन हो गये. कुल 26 एमओयू जमींदोज हो गये. अगर ये एमओयू धरातल पर उतरते तो 26,500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता. इन कंपनियों को न जमीन मिली और न ही कोयला खदान. दिलचस्प बात यह है कि इन 26 एमओयू के जरिए सिर्फ आठ कंपनियों को ही कोयला का खदान मिला.

    तीन कोल ब्लॉक भी हाथ से निकले

    झारखंड सरकार के हाथ से तीन कोल ब्लॉक भी निकल चुका है. इसमें लातेहार में बनहर्दी, संताल में उरमा पहाड़ी कोल ब्लॉक और हजारीबाग में मौर्या कोल ब्लॉक शामिल हैं.

    तीन अल्ट्रामेगावाट पावर प्लांट भी फंसे

    राज्य में तीन अल्ट्रामेगावाट पावर प्लांट का निर्माण भी पेंच फंस गया. रिलायंस के पीछे हटने के बाद तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की स्थिति वहीं की वहीं है. टीवीएनएल के विस्तारीकरण को कैबिनेट से स्वीकृति लगभग डेढ़ साल पहले मिली. लेकिन काम एक ईंच भी आगे नहीं बढ़ा. देवघर अल्ट्रा मेगावाट पावर प्लांट के लिये जमीन अधिग्रहण ही नहीं हुआ. इन तीनों पावर प्लांट में लगभग 56 हजार करोड़ रुपये निवेश किया जाना है. लेकिन अब तक एक कौड़ी भी निवेश नहीं हो पायी है.

    किस पावर प्लांट में कितना होता निवेश

    तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट : 4000 मेगावाट: 24 हजार करोड़ रुपये.

    देवघर अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट : 4000 मेगावाट: 24 हजार करोड़ रुपये.

    टीवीएनएल : 1320 मेगावाट : 7920 करोड़

    किस कंपनी के साथ कितने करोड़ का हुआ था एमओयू

    कंपनी – मेगावाट       – एमओयू (करोड़ में)

    जिंदल – 2000 – 10,000

    टाटा पावर      – 3000 – 12,000

    रूंगटा माइंस – 500 – 500

    मैथिली एनर्जी – 4000 – 4,000

    जीएमआर एनर्जी – 4000 – 4,000

    जीवीके – 1200 – 5,000

    आदित्य बिड़ला – 1200 – 4,200

    परागदिश पावर – 2640 – 1,000

    एसकेएस इस्पात – 1000 – 4,200

    इलेक्ट्रो स्टील – 1000 – 4,021

    सूर्या विनायक – 1000 – 4,300

    गंगा स्पांज – 1000 – 4,500

    केवीके नीलांचल – 1000 – 4,000

    वीजा पावर – 2500 – 1,429

    जायसवाल नीको – 1500 – 2,000

    अभिजीत – 1000 – 4,000

    एनटीपीसी – 1200 – 4,800

    रिलायंस एनर्जी – 1000 – 4,000

    इमामी पेपर – 1000 – 4,000

    मां चांदी – 1000 – 4,000

    आधुनिक – 1000 – 4,000

    कोर स्टील – 1000 – 4,050

    गुप्ता एनर्जी – 1000 – 4,000

    सीएससी – 1000 – 4,000

    मधुकॉन – 1000 – 4,500

    कॉरपोरेट एलॉयज -1215 – 4,000

    24 घंटे बिजली देने का वादा 26 हजार करोड़ की खरीदी बिजली approval received from cabinet expansion of TVNL pending jharkhand Jharkhand Electricity Update News Jharkhand Latest News Jharkhand Power Hub Johar Live no production from Patratu power plant promise to provide 24 hours electricity purchased electricity worth 26 thousand crores purchased electricity worth 500 to 550 crores every month ranchi कैबिनेट से मिल चुकी है स्वीकृति जोहार लाइव झारखंड झारखंड पावर हब झारखंड बिजली अपडेट न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टीवीएनएल का विस्तारीकरण लटका पतरातू पावर प्लांट से उत्पादन नहीं रांची हर महीने 500 से 550 करोड़ की बिजली खरीदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकवाद
    Next Article कैसे आयेगी हरियालीः झारखंड में करीब 50 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर है अतिक्रमण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.