Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : सिसई के बधनी गांव में बूथ संख्या 68 पर हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत, थाना प्रभारी, पत्रकार समेत दर्र्जनों लोग घायल
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : सिसई के बधनी गांव में बूथ संख्या 68 पर हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत, थाना प्रभारी, पत्रकार समेत दर्र्जनों लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2019Updated:December 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुमला के सिसई अंतर्गत बधनी गांव बूथ संख्या 68 में मतदान के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस घटना में ग्रामीण जिलानी अंसारी(28) की मौत हो गयी है। जबकि, थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी, जवान अखिलेश यादव, राहुल, बीडीओ के चालक सीताराम सिंह और पत्रकार सीताराम साहू गंभीर रुप से घायल है। इसके अलावा भी आधा दर्जन लोग घायल है। हिंसक झड़प की सूचना मिलने के बाद गुमला एसपी, उपायुक्त, सीआरपीएफ की कंपनी मौके पर पहुंच चुकी है। बधनी गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। सूत्र बतातें है कि अगर उस समय पुलिस की ओर से गोली नहीं चलाया जाता, तो कई पुलिस की मौत मौके पर हो जाती। देखा जायें, तो पूरी साजिश के तहत पुलिस को टारगेट बनाया गया था।


    ग्रामीणों ने बताया कि लाइन मे वोटर लोग खड़े होकर अपने मौका का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अर्द्धसैनिक बल के दो जवान आये और एक पार्टी के पक्ष में वोट मारने को कहने लगा। वोटर लोग बोला कि हम किसी को वोट मारे आप कौन होते है। फिर धीरे-धीरे बात बढ़ी और अर्द्धसैनिक बल के जवान ने असफाक अंसारी के जांग में सटा कर गोली मार दिया।
    उसके बाद वोटरों में अफरा तफरी मच गया और जवान पर पत्थर बाजी करने लगा। देखते-देखते पूरा माहौल युद्ध क्षेत्र में तबदील हो गया। फिर अर्द्धसैनिक बल की ओर से गोली चलने लगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे है।

    पुलिस प्रशासन के समझाने के बावजूद नहीं माने ग्रामीण
    मतदान के लिए ग्रामीण सुबह से ही लाइन में इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब सवा आठ बजे मतदान ड्यूटी में तैनात एक जवान ने एक पार्टी के पक्ष में वोट डालने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दूसरे पार्टी को वोट देने की बात बोला। इस पर जवान ने ग्रामीण के पैर में सटाकर गोली मार दी। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और हिंसक झड़प शुरु हो गयी। सूचना पर थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को काफी समझा कर मामला शांत करने को कहा। इसके बावजूद ग्रामीण बात को न मानकर उग्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ी। हालांकि, ग्रामीणों ने भी पथराव शुरु कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल हो गए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : मतदान कराने गए सुरक्षाकर्मी ने किया आदिवासी महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : गांव से पोलिंग पार्टी को सुरक्षित निकाला गया बाहर, गांव को सील कर भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तैनात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.