Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाकपा माओवादी संगठन के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन पर लगेगा प्रतिबंध
    जोहार ब्रेकिंग

    भाकपा माओवादी संगठन के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन पर लगेगा प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भाकपा माओवादी संगठन के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन मजदूर संगठन समिति को प्रतिबंधित किया जाएगा। राज्य पुलिस मुख्यायल ने इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को प्रस्ताव भेजा है। पूर्व में माओवादियों के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन किसान कमेटी, नारी मुक्ति संघ, झारखंड एवन ग्रुप और क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच को प्रतिबंधित किया गया जा चुका है। झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूर संगठन समिति के द्वारा संगठन की आड़ में छोटी मोटी ग्रामीण समस्याओं, भूमि विवादों के लिए जनअदालत लगायी जाती है। लेवी वसूलने, पुलिस गतिविधि की सूचना सशस्त्र दस्ते तक पहुंचाने, गांव में सशस्त्र दस्ते को ठहराने, जनअदालत लगा आमजनों को दंडित करने, संगठन के वर्चस्व के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का काम मजदूर संगठन समिति के द्वारा किए जाने की जिक्र पुलिसिया रिपोर्ट में है।
    डीआईजी हजारीबाग ने भेजी थी रिपोर्ट
    उतरी छोटानागपुर जोन के डीआईजी भीमसेन टूटी ने मजदूर संगठन समिति के द्वारा आपत्तिजनक वारदातों को अंजाम देने संबंधी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी थी। डीआईजी ने अपने रिपोर्ट में संगठन को प्रतिबंधित करने की अनुसंशा की थी। यह संगठन रांची, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में सक्रिय है।
    पुलिस रिपोर्ट में किन किन गतिविधियों का जिक्र
    – 9 जून को मधुबन के ढ़ोलकट्टा में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में मोतीलाल बास्के मारे गए थे। मौके से पुलिस से लूटी गई एसएलआर , कारतूस व नक्सली साहित्य बरामद की गईथी। इस घटना के समर्थन में हटिया मैदान मधुबन में मजदूर संगठन समिति ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया था।
    – बतौर पुलिसिया रिपोर्ट मजदूर संगठन समिति को बोकारो के बच्चा सिंह, धनबाद के दामोदर तुरी, अजीत राय, प्रधान मुर्मू के द्वारा संचालित किया जाता है। संगठन भोले भाले आदिवासियों को सशस्त्र क्रांति के लिए उकसाया जाता है।
    – रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून को माओवादी नेता अनल दा और अजय के इशारे पर मजदूर संगठन समिति के नेता मृत नक्सली मोतीलाल बास्के के घर गए। यहां पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा करने के लिए परिवार के लोगों को उकसाया। संगठन के अजीत राय और बच्चा सिंह की आपत्तिजनक गतिविधियों की रिपोर्ट भी पुलिस को मिल रही। पुलिस रिपोर्ट में जिक्र है कि पूर्व में संगठन के महासचिव बच्चा सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में चार्जशीट भी किया गया है। वहीं दामोदर तुरी को साल 2008 में रांची से गिरफ्तार किया गया था। साल 2012 में भी तमिलनाडू के कुंदल कुलम में नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तारी का जिक्र पुलिस रिपोर्ट में है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 लाख के इनामी संदीप यादव- छोटू खेरवार समेत तीन दर्जन उग्रवादियों की संपत्ति होगी जब्त
    Next Article झारखंड के सीएम- गवर्नर अब बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू की करेंगे सवारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    Latest Posts

    युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, परिजनों का हंगामा

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.