Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार
    झारखंड

    शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि झारखंड ने शिक्षा, गवर्नेंस, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में ऊंची छलांग लगाई है। उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे में हालिया प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड ने बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के तौर पर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह हम सभी के लिए गर्व के क्षण है। महेश पोद्दार शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर मेंं आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इंडिया टुडे की यह रिपोर्ट एक प्रतिष्ठित एजेंसी के अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित की गई है जिसमें देश के राज्यों को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों के आधार पर रैंकिंग दी गई है। शिक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने के संदर्भ में उन्होंने कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बराबर कहता रहा है कि मानव संसाधन में सुधार जरूरी है। यह छुपी हुई संपदा है और इसमें सुधार के लिए हमने लगातार प्रयास किए। गत 5 वर्षों में सरकार ने शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाएं। भवनों को दुरुस्त किया गया, बिजली बेंच डेस्क आदि मुहैया कराए गये।
    उन्होंने कहा कि गवर्नेंस में हम पांच कदम ऊपर उठे हैं यानी 15 वे से दसवे स्थान पर आए हैं। श्री पोद्दार ने कहा कि 2014 से पहले अस्थिर सरकारों की वजह से विकास कार्य बाधित होते रहे थे। हालात यह थे कि सरकार बनाने गिराने के खेल में एक निर्दलीय को भी मुख्यमंत्री बनाया गया। पर अब हम सही दिशा में जा रहे हैं। मुझे लगता है कि विपक्षियों को भी हमारी पीठ थपथपानी चाहिए। एक और क्षेत्र है जिसमें झारखंड ने काफी सुधार किया है वह कृषि है। प्रधानमंत्री मोदी भी अगले कुछ वर्षों में किसानों की आय दुगुनी करनी चाहते हैं। यह महज हवाबाजी नहीं है हम किसानों के साथ बीज से लेकर बाजार तक खड़े हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं को मिट्टी का डॉक्टर बनाया। कई किसानों को इजराइल भेजा जहां से वे उन्नत कृषि का प्रशिक्षण लेकर लौटे।
    श्री पोद्दार ने कहा की वेलफेयर स्कीम में भी झारखंड का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है। महिलाओं के बीच गैस का कनेक्शन और बिजली की सुविधा पहुंचाई गई इससे उनकी जिंदगी आसान हुई और वह अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं। हमने पर्यटन सेक्टर और उद्यमिता में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। एक और क्षेत्र है जहां झारखंड में उल्लेखनीय तरक्की की है तो वह मछली पालन का है इसमें हम आत्म निर्भर हो गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में हम अपने बूते पर सरकार बनाएंगे। आज के संवाददाता सम्मेलन में डॉ मनोज कुमार, अजय राय, उषा पांडे, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनु लकड़ा आदि उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम बोले- बेरोजगारी के मामले में झारखंड चौथे नंबर पर
    Next Article दलगत भावना से ऊपर उठकर बेहतर समाज के निर्माण में शहरवासी निर्णायक भूमिका निभायें : पवन शर्मा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.