Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 2:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम बोले- बेरोजगारी के मामले में झारखंड चौथे नंबर पर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम बोले- बेरोजगारी के मामले में झारखंड चौथे नंबर पर

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । आइएनएक्‍स मीडिया मामले में कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से निकले चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्तास पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार को हटाना है। हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। उन्होंाने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया।

    शुक्रवार को रांची पहुंचे चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां परख रहे हैं।

    अर्थव्यवस्था, गरीबी और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

    देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। झारखंड पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। क्योंकि झारखंड खनिज आधारित राज्य है। खनिज की जरुरत हर सेक्टर में है।

    देश में गरीबी का दर घटी है लेकिन राज्य में इसकी दर बढ़ी है। बेरोजगारी के मामले में झारखंड देश में चौथे नंबर पर है।

    झारखंड में भाजपा गठबंधन करने में फेल हो गया लेकिन हम (यूपीए) पास हो गए। देश और राज्य अभी अयोग्य हाथों में है। राज्य को योग्य हाथों में पहुंचाना है।

    चिदंबरम ने केंद्र की मोदी और राज्य की रघुवर सरकार की डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।

    झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है। भाजपा की सरकार ने खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। साथ ही रघुवर सरकार ने यहां के आदिवासियों को छला है।

    चिदंबरम ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाए और मौजूद अर्थव्यवस्था को बेहद निराशानजक बताया। चिदंबरम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इससे पहले कभी भी इतनी खराब नहीं थी।

    पी चिदंबरम ने कहा-भाजपा के नेता मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

    मनी लौंड्रिंग के मामले में हाल ही में जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भाजपा के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। रांची में शुक्रवार को पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को नकार देगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मामले में झारखंड देश में चौथे नंबर पर है। अगर कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है तो हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

    चुनाव और कांग्रेस प्रत्याशियों की ली जानकारी

    इससे पहले चिदंबरम ने कांग्रेस नेताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी ली।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा की स्थायी सरकार के कारण हुआ कोल्हान क्षेत्र में विकास : रमेश सिंह
    Next Article शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : महेश पोद्दार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने किया निरीक्षण

    August 13, 2025
    झारखंड

    गवर्नर गंगवार से मिले आयुक्त अंजनी मिश्र, स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

    August 13, 2025
    झारखंड

    रांची कोर्ट से भैरव सिंह को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

    August 13, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने किया निरीक्षण

    August 13, 2025

    राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच तनाव! वजह ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

    August 13, 2025

    गवर्नर गंगवार से मिले आयुक्त अंजनी मिश्र, स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

    August 13, 2025

    सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के आवास पर ED की छापेमारी

    August 13, 2025

    रांची कोर्ट से भैरव सिंह को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.