Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डबल इंजन-डबल विकास ने बीते 5 वर्षों में बदल दी झारखंड की तस्वीर : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    डबल इंजन-डबल विकास ने बीते 5 वर्षों में बदल दी झारखंड की तस्वीर : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से विकास को दोगुनी गति मिली है। डबल इंजन-डबल विकास ने बीते 5 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। वर्ष 2014 के पहले पर्यटन के क्षेत्र में सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन उसके बाद भाजपा की रघुवर सरकार ने झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अवसर तैयार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास सब कुछ होने के बावजूद पर्यटन के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए. इसका प्रतिफल भी देखने को मिला। वर्ष 2014 के पहले 45995 पर्यटक झारखंड आये, जो वर्ष 2018-19 में बढ़कर 5 लाख 30 हज़ार हो गए, जो एक उपलब्धि है।
    उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की, जिसके तहत लोगों को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जा रहे है। सरकार ने इन 5 वर्षों में आथित्य के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये।
    उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में आवागमन,प्रवास,पेयजल, शौचालय के अलावा पर्यटकों की सुरक्षा के भी इंतज़ाम किये गये। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में पर्यटन उद्योग और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही गयी है। साथ ही पर्यटन विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाएगी। वहीँ, नेतरहाट, बेतला,विशुनपुर व खूंटी के मृग विहार सभी आश्रयणियों को सभी सुविधाओं से लैस किये जाने की योजना है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार ने अपनाई जीरो टोलरेंस की की नीति, भ्रष्टाचारियों के बीच मचा हड़कंप : प्रदीप वर्मा
    Next Article झारखंड सरकार ने राज्य में फिल्म निर्माण करने वालों को 2 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी : सुनील सिंह

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.