Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी का खनन टास्क फोर्स को आदेश, अवैध मुहानों को बंद करें
    झारखंड

    डीसी का खनन टास्क फोर्स को आदेश, अवैध मुहानों को बंद करें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: गुरुवार को डीसी रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें डीसी ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में जानकारी ली. इसके बाद डीसी ने विगत एक माह में अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली. उन्होंने अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने के मद्देनजर सीसीएल सहित अन्य एजेंसियों के महाप्रबंधकों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्र में अवैध मुहानों को चिन्हित करते हुए बंद कराने का निर्देश दिया.

    डीसी ने कहा कि वन भूमि एवं गैरमजरूआ सहित अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध खनन, ईट भट्टों का संचालन न हो यह सुनिश्चित करें. साथ ही कहा कि वर्तमान में गैरमजरूआ सहित अन्य सरकारी जमीनों पर चल रही अवैध गतिविधियों को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराए. सभी सीओ उनके क्षेत्र में संचालित कारखाने में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों का चलना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही कारखानों का औचक निरीक्षण करने को कहा.

    चेक नाकों पर लगाए सीसीटीवी

    डीसी ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही बिजली पर रोक लगाने को लेकर स्थलों को चिन्हित करते हुए ट्रांसफार्मरों को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने वर्तमान में संचालित चेक नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे/निजी साइडिंग पर विशेष ध्यान देने के अलावा किसी भी तरह का अवैध परिवहन, अवैध गतिविधि संचालित न हो.

    ये रहे मौजूद

    वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, जिला खनन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधक/ प्रतिनिधि

     

     

     

    action Chandan Kumar Closed Dc DC Ramgarh Illegal Mining Illegal Mouths Johar Live Mining Task Force Order Ramgarh अवैध खनन अवैध मुहाने आदेश कार्रवाई खनन टास्क फोर्स चंदन कुमार जोहार लाइव डीसी डीसी रामगढ़ बंद रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में बोले बाबूलाल, हेमंत सरकार के राज में केवल हुई लूट
    Next Article अवैध स्टोन चिप्स लदा हाईवा पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.