Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बोकारो के ललपनिया बाजार में माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, इलाके में दहशत
    क्राइम

    बोकारो के ललपनिया बाजार में माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, इलाके में दहशत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023Updated:September 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला के ललपनिया थाना क्षेत्र के ललपनिया बाजार में देर रात भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाकर अपनी उपस्थिति एकबार फिर से दर्ज करा दी है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पोस्टर उखाड़कर थाना ले गई. यह पोस्टरबाजी थाना से महज चंद दूरी पर हुई है. माओवादियों ने कई पोस्टर ललपनिया बाजार चौक की दीवारों पर चिपकाया. मामले में बेरमो डीएसपी बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टर को पुलिस द्वारा हटा दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है कि पोस्टर माओवादियों ने लगाया है या किसी और आपराधिक संगठन के लोगों का काम है.

    क्या है पोस्टर में

    जानकारी के अनुसार, सभी पोस्टर में भाकपा माओवादियों द्वारा लाल सलाम लिखा गया है. तमाम वीर शहीदों को शत-शत नमन, विश्व की सर्वहारा क्रांति के महान नेता मार्क्स, एंगेल्स सहित कई स्लोगन लिखे गए हैं. अन्य पोस्टरों में हर प्रकार के संशोधनवाद मुर्दाबाद, मौजूदा फासीवादी स्वेच्छाचारी व्यवस्था को खत्म कर जनवादी व्यवस्था लागू करो, भाकपा के संस्थापक, विश्वभर के तमाम मार्क्सवादी, लेनिनवादी, माओवादी पार्टियों की एकता जिंदाबाद, शिक्षक व मार्गदर्शक नेता चारु मजूमदार व कन्हाई चटर्जी को शत-शत लाल सलाम. इनकलाब जिंदाबाद. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद के नारे लिखे हुए हैं.

    15 लाख के ईनामी माओवादी ने किया था सरेंडर

    बता दें कि भाकपा माओवादियों का बोकारो जिले से लगभग अंत हो चुका था. 15 लाख के ईनामी माओवादी मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के जनवरी में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मान रही थी कि बोकारो जिला को नक्सली संगठनों से लगभग मुक्त करा लिया गया है. ऐसे में माओवादियों द्वारा अपनी गिरती साख को फिर से जिंदा करने के लिए पोस्टर का सहारा लिया गया है. बेरमो डीएसपी बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 21 सितंबर को स्थापना दिवस मनाती है. 21 सितंबर को ही कई नक्सली संगठनों का आपस में विलय हुआ था.

    bokaro news Bokaro Police CPI Maoist Lalpania Market Lalpania Police Station Poster Marketing पोस्टरबाजी बोकारो न्यूज बोकारो पुलिस भाकपा माओवादी ललपनिया थाना ललपनिया बाजार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन, आज से नए भवन में होगी कार्यवाही
    Next Article एमजीएम ठप, धरना पर बैठे सभी डॉक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.