Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 3:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया दूसरे चरण चुनाव का प्रचार, मतदान 7 को
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया दूसरे चरण चुनाव का प्रचार, मतदान 7 को

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड में दूसरे चरण में सात दिसंबर को बीस सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार आज शाम समाप्त हो गया।
    दूसरे चरण में 05 दिसंबर 2019 को बहरागोड़ा, घाटशिला (सु), पोटका (सु), जुगसलाई (सु), जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला (सु), चाईबासा (सु), मझगांव (सु), जगन्नाथपुर (सु), मनोहरपुर (सु), चक्रधरपुर (सु), खरसावां (सु), तमाड़ (सु), तोरपा (सु), खूंटी (सु), मांडर (सु), सिसई (सु), सिमडेगा (सु) और कोलिबेरा में होने वाले चुनाव का प्रचार आज शाम तीन बजे समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी हर घर जाकर प्रचार करेंगे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने आज यहां बताया कि इन बीस सीटों में जमशेदपुर पूर्व औऱ जमशेदपुर पश्चिम सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बाकी 18 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न तीन और पांच बजे तक है, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसके तहत वैसे मतदाताओं को पीठासीन पदाधिकारी अपने हस्ताक्षर के साथ पर्ची देंगे और उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

    दूसरे चरण में सात जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम के तहत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1743221 है, जिनमें 888991 पुरुष, 854169 महिला औऱ 61 थर्ड जेंडर के शामिल हैं। वहीं, सरायकेला-खरसांवा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में 274931 पुरुष, 2701619 महिला और थर्ड जेंडर के दो मतदाता समेत कुल 545558 मतदाता शामिल हैं।
    इसी तरह पश्चिम सिंहभूम के तहत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्र में कुल 852638 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 472696 पुरुष, 479932 महिला और थर्ड जेंडर के 10 मतदाता हैं। रांची जिले के तमाड़ औऱ मांडर सीट के लिए होनेवाले चुनाव में 536804 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 272170 पुरुष, 254626 महिला और आठ थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। खूंटी के तोरपा और खूंटी सीट के लिए 391038 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 194507 पुरुष, 196529 महिला और थर्ड जेंडर के एक मतदाता हैं।
    गुमला जिले के सिसई विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर इस जिले के 117726 पुरुष, 116158 महिला औऱ थर्ड जेंडर के एक मतदाता समेत 233885 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह सिमडेगा में सिमडेगा और कोलेबिरा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 421824 है। इनमें 210490 पुरुष और 211404 महिला शामिल हैं।

    इन सीटों में 16 अनुसूचित जनजाति (एसटी) औऱ एक अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित है जबकि सामान्य श्रेणी में तीन सीटें हैं। एसटी के लिए सुरक्षित सीटों में घाटशिला, पोटका, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर , चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा औऱ कोलेबिरा शामिल हैं वहीं एससी के लिए जुगसलाई सीट है। इसके अलावा बहरागोड़ा, जमशेदपुर (पूर्वी) औऱ जमशेदपुर (पश्चिमी) सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है।
    इन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव मैदान में 231 पुरुष और 29 महिला समेत कुल 260 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट से सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी तो सरायकेला से सबसे कम 7 उम्मीदवार खड़े हैं। पोटका, चाईबासा और मनोहरपुर सीट से सबसे ज्यादा तीन-तीन महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
    दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है उनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, निवर्तमान मंत्री सरयू राय, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, प्रदीप कुमार बलमुचू, कुणाल षाड़ंगी, दीपक बिरुआ के साथ ही आत्मसमर्पण कर चुके दुर्दांत नक्सली राजा पीटर और कुंदन पाहन शामिल हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची की जनता बदलाव के लिए तैयार : पवन शर्मा
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.