Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड की शराब नीति व जमीन घोटाला ने बदल दी सूबे की सियासी चाल
    क्राइम

    झारखंड की शराब नीति व जमीन घोटाला ने बदल दी सूबे की सियासी चाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की शराब नीति और जमीन घोटाला ने झारखंड की सियासी चाल ही बदल दी है. सीएम से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक इसके लपेटे में आ गए हैं. ईडी भी एक्शन में है. ईडी ने जमीन घोटाला मामले में सीएम को चौथा समन जारी कर 23 सितंबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है. ईडी बनाम सीएम हेमंत सोरेन के बीच शुरू हुई कानूनी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने जा रही है. इससे पहले ईडी ने सीएम को 14 अगस्त, 24 अगस्त और 9 सितंबर को रीजनल ऑफिस आने के लिए समन भेजा था. इस पर मुख्यमंत्री की ओर से हर समन का जवाब भी दिया गया था. पहले समन पर उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर समन को वापस नहीं लिया गया तो वह कानून का सहारा लेंगे. इसके बाद दोबारा समन जारी होने पर सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी.

    तत्कालीन कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई है जांच

    ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी. सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    शराब नीति ने भी किया बंटाधार

    छ्त्तीसगढ़ शराब कंसलटेंट, सप्लायरों और झारखंड के उत्पाद विभाग पर झारखंड के सरकारी राजस्व को 450 करोड़ रुपए से अधिक का उत्पाद राजस्व का घाटा का आरोप है. झारखंड में नयी शराब नीति के सलाहकार अरुण पति त्रिपाठी ही छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का सरगना बताये जाते हैं. उस पर आरोप है कि वह केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य की सहमति के बिना ही झारखंड में सलाहकार बने थे. नियमानुसार झारखंड में सलाहकार बनने के लिए उसे अपने मूल विभाग व छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति लेना आवश्यक था. उन पर छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें एक फर्जी कंपनी बनाकर छत्तीसगढ़ में होलोग्राम छापने का आरोप भी है. तीन कंपनियों का छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में नाम सामने आ रहा है. झारखंड की शराब नीति में भी उनका सीधा हस्तक्षेप है. फिलहाल जिस शराब नीति पर झारखंड में शराब व्यापार चल रहा है वो भी ईडी की जांच के दायरे में है.

    19 जिलों शराब बेचने का जिम्मा तीन जिले के काऱोबारियों को

    हेमंत सरकार की पहली शराब नीति भी विवादों में रही. मामले को लेकर अब ईडी रेस है. शराब नीति पर कब्जा संथाल परगना के सिंडिकेट का है. जिसके किंगपिंग योगेंद्र तिवारी थे. कारोबारियों की लिस्ट और उनके बैंक डीटेल्स सामने आने से यह साफ हुआ कि शराब के थोक व्यापार पर संथाल का कब्जा था. सबसे चौंकानेवाली बात यह है कि ज्यादातर कारोबारियों ने जो बैंक डीटेल्स डिपार्टमेंट को दिये हैं, वो संथाल परगना के बैंकों के थे. झारखंड में 24 जिले हैं. इनमें से 19 जिलों में शराब के थोक व्यापार का जिम्मा गोड्डा, जामताड़ा और दुमका के कारोबारियों को मिला था. बाकी पांच जिलों में धनबाद और रांची से जुड़े व्यवसायियों को यह जिम्मा मिला था, लेकिन सभी 24 जिलों में काम करने वाले कारोबारियों का रिश्ता संथाल परगना से ही था.

    किस जिले में किसे मिला शराब के थोक कारोबार का जिम्मा

    जिला- कंपनी का नाम- बैंक का पता
    रांची- कल्याणेश्वरी इंटरप्राइजेज धनबाद- जामताड़ा
    कोडरमा- आनंद ट्रेडर जामताड़ा- मिहिजाम
    सरायकेल-खरसावां जमानी इंटरप्राइजेज गोड्डा- जामताड़ा
    खूंटी- गुमरो इंटरप्राइजेज दुमका- दुमका
    गुमला- जमानी इंटरप्राइजेज गोड्डा- जामताड़ा
    गढ़वा- रुपुचक इंटरप्राइजेज जामताड़ा- मिहिजाम
    लातेहार- रुपुचक इंटरप्राइजेज जामताड़ा- मिहिजाम
    पश्चिमी सिंहभूम- विश्वा इंटरप्राइजेज गोड्डा- जामताड़ा
    पलामू- विश्वा इंटरप्राइजेज गोड्डा- जामताड़ा
    धनबाद- बैद्यनाथ इंटरप्राइजेज जामताड़ा- मिहिजाम
    बोकारो- गुप्ता ट्रेडर दुमका- मिहिजाम
    दुमका- मैय्हर डेवलपर्स रांची- मिहिजाम
    हजारीबाग- बाशुकीनाथ ट्रेडर्स दुमका- दुमका
    पाकुड़- मैय्हर डेवलपर्स रांची- मिहिजाम
    पूर्वि सिंहभूम- मैय्हर डेवलपर्स रांची- मिहिजाम
    गिरिडीह- प्रशांत ट्रेडर्स दुमका- दुमका
    चतरा- मिश्रा वाइन दुमका- दुमका
    गोड्डा- मैय्हर होटल्स एंड प्राइवेट ली. देवघर-दुमका
    रामगढ़- राजमहर ट्रेडर्स दुमका- मिहिजाम
    देवघर- सरन अल्कोहल प्राइवेट ली दुमका- मिहिजाम
    साहेबगंज- संजीत हेब्रम जामताड़ा-मिहिजाम
    सिमडेगा- संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट ली. रांची- दुमका
    जामताड़ा- अमेंद्र तिवारी एचयूएफ जामताड़ा- मिहिजाम
    लोहरदगा- विद्या वाणिज्य प्र.ली- दुमका

    CM hemant soren Enforcement Directorate fourth summons to CM Hemant Soren jharkhand Jharkhand Bureaucrats Jharkhand Latest News Jharkhand Update News Jharkhand's liquor policy and land scam Jharkhand's political moves legal battle petition in Supreme Court ranchi कानूनी लड़ाई झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड की शराब नीति व जमीन घोटाला झारखंड की सियासी चाल झारखंड ब्यूरोक्रेट्स झारखंड लेटेस्ट न्यूज प्रवर्तन निदेशालय रांची सीएम हेमंत सोरेन सीएम हेमंत सोरेन को चौथा समन सुप्रीम कोर्ट में याचिका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 हजार रुपए घूस लेते SI शशिभूषण को एसीबी ने पकड़ा
    Next Article निलंबित आइएएस छवि रंजन ने दाखिल की याचिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.