Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोबाइल चोरी के आरोप में दोस्त का किया खून, घर से बुलाकर दाग दी गोली
    क्राइम

    मोबाइल चोरी के आरोप में दोस्त का किया खून, घर से बुलाकर दाग दी गोली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा निवासी 24 वर्षीय विशाल प्रसाद की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथी अभिषेक लाल ने ही गोली मार दी. आनन-फानन में घायल विशाल को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है.

    क्या कहते हैं मृतक के पिता

    इस संबंध में मृतक विशाल के पिता महावीर प्रसाद ने हत्या का आरोप विशाल के साथी अभिषेक पर लगाया है. उन्होंने बताया कि अभिषेक सुबह से ही विशाल पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहा था. देर शाम विशाल को अपने साथ ले गया और घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी.

    सुबह घर आकर लहराया था हथियार

    विशाल की मां पूनम ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अभिषेक की दोस्ती विशाल के साथ हुई थी. सुबह अभिषेक घर आया और विशाल पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा. विशाल ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और धमकी देने लगा. उसने अपने हाथ में कई गोलियां भी रखी थीं. देर शाम सात बजे अभिषेक ने घर के फोन पर कई बार कॉल किया. फोन नहीं उठाने पर वह घर आ गया और विशाल को अपने साथ बुलाकर ले गया. थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल को गोली मार दी गई है.

    Bistupur Police Station Friend murdered jamshedpur Jamshedpur Crime Update jamshedpur latest update news Murder on charges of mobile theft Ranikudar Ranikudar Jamshedpur. TMH Jamshedpur जमशेदपुर जमशेदपुर क्राइम अपडेट जमशेदपुर लेटेस्ट अपडेट न्यूज टीएमएच जमशेदपुर दोस्त ने किया कत्ल बिष्टुपुर थाना मोबाइल चोरी के आरोप में कत्ल रानीकुदर रानीकुदर जमशेदपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिन होगी भारी बारिश, 25 राज्यों में येलो से लेकर रेड अलर्ट जारी किया
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 17 September 2023 : तुला, मेष, मिथुन समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.