Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा, टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने की हो व्यवस्था
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा, टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने की हो व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि मतदान में टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था हो।

    चौबे गुरुवार को तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटोंं के लिए होनेवाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों में वोटिंग कंपार्टमेंट को छोड़कर पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के घर पर फोटो वोटर स्लिप की डिलीवरी बीएलओ सुनिश्चित करें। इसका दैनिक प्रतिवेदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी लें। तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को मतदान होगा।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों आर्म्ड पुलिस के जवानों की तैनाती मतदान दिवस के पूर्व सुनिश्चित की जाए। इन मतदान केंद्रों में मतदाता बिना किसी डर-भय के मतदान करें, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लाइसेंसी हथियार जमा करने की दिशा में की जाने वाली कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जानी है, वहां मतदान दिवस के एक दिन पूर्व वेबकास्टिंग का ट्रायल कर लिया जाए। इसी तरह सभी मतदान केंद्रों में मतदान शुरु होने के पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए सभी प्रेजाइडिंग अफसरों को प्रशिक्षण देने की दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आवश्यक पहल करेंगे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हेलीड्रॉपिंग, दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस समेत अन्य पुख्ता व्यवस्था, उड़नदस्ता और स्टैटिक सर्विवांस टीम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई समेत अन्य तैयारियों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।

    इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरबीआई के विकास अनुमान घटाने से लुढ़का शेयर बाजार
    Next Article कांग्रेस और झामुमो का मिलावटी गठबंधनः अजय राय

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    Latest Posts

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.