Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 7:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा, पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा, पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हुआ

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड की महिलाओं के बीच राजनीतिक समझ बढ़ी है। भाजपा सरकार ने बीते पांच वषों में जो कार्य किया है, उससे महिलाओं का समर्थन भाजपा के प्रति बढ़ा है। अभी झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों में जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, वह सकारात्मक रुझान है। आधी आबादी जितनी ज्यादा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होगी, लोकतंत्र को उतनी ही मजबूती मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हुआ। न सिर्फ सखी मंडलों के जरिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा गया बल्कि कई और योजनाओं के जरिए आधी आबादी को लाभान्वित करने का काम किया। लुईस मरांडी ने कहा कि मानव तस्करी झारखंड में बड़ी समस्या थी। इस मामले में झारखंड सोर्स राज्यों में गिना जाता था। हर साल हजारों की संख्या में झारखंड की बच्चियां मानव तस्करी का शिकार होती थीं। सरकार ने बीते 5 वर्षों में मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बड़े कदम उठाए। कानून को पहले से ज्यादा सख्त किया गया। मानव तस्करी से प्रभावित जिलों में मौजूद थानों में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सक्रिय किया गया। इससे मानव तस्करों पर अंकुश लगा। कई बड़े मानव तस्कर कानून के शिकंजे में हैं जिनपर मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं के पुराने एवं नए स्वयं सहायता समूह को 500000 प्रदान किया जायेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई : लक्ष्मण गिलुआ
    Next Article 5 वर्षों में रघुवर सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए काफी कुछ कियाः विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    झारखंड

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025
    Latest Posts

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    रामगढ़ खदान हादसा मामला, CCL के चार अधिकारियों पर FIR दर्ज

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.