Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई : लक्ष्मण गिलुआ
    झारखंड

    भाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई : लक्ष्मण गिलुआ

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 वर्षों के शासन में राज्य में स्थायित्व और विकास की गति तेज हुई है। कोल्हान का क्षेत्र जो खनिज, वन संपदा और मानव संसाधन के लिए धनी है, में विकास की इस बयार को सहज ही महसूस किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह महज चुनावी जुमले नहीं है। भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है. इस बात की पुष्टि आंकड़े भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 471 सड़कों का निर्माण 35.59करोड़ की लागत से हुआ है वही कदमा मरीन ड्राइव में 67 लाख रुपए की लागत से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हुआ। इसके तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेड में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। श्री गिलुआ ने कहा की वर्ष 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर को झारखंड में पहला स्थान मिला है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 87.39करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना चल रही है घाटशिला में ही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत35669 किसानों को और प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत18850 किसानों को फायदा हुआ है। इससे क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। मझगांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7250 किसानों को 2.13 करोड़ रुपए की उनके खाते में हस्तांतरित की गई है। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में40.39 करोड़ रुपए की लागत से एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है। इसी विधानसभा क्षेत्र में13542 महिलाओं को गैस कनेक्शन और चूल्हा दुकान किया गया। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में विकास के इन कार्यों के सैकड़ों उदाहरण है। जनता को भी विश्वास हुआ है की भाजपा सरकार सही मायने में सिर्फ और सिर्फ विकास पर यकीन करती है और विकास की ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद और समर्थन फिर से भाजपा को मिलेगा और विकास की यह गति और तेज होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में गडकरी का दावा- कंक्रीट की सड़कें बन रही हैं जिन पर 100 साल तक नहीं बनेंगे गड्ढे
    Next Article समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा, पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.