Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 4:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में हम 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे : शहनवाज
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में हम 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे : शहनवाज

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज झारखंड चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। खूंटी और जमशेदपुर में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अपार भीड़ उमड़ी उससे स्पस्ट है कि इस बार झारखंड में 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे। शाहनवाज हुसैन मंगलवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपको ध्यान होगा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी कुछ पार्टियों ने महागठबंधन बनाकर महा प्रपंच किया था। झारखंड बिहार में महागठबंधन की चर्चा होती थी, पर बिहार और झारखंड में महागठबंधन की महाहार हुई। चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल पार्टियां इसी तरह का माहौल बनाती है, पर चुनाव के बाद पता चलता है कि झारखंड की जनता नरेंद्र मोदी जी से कितना प्यार करती है। भाजपा ने केंद्र व राज्य की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया है। झारखंड में ये योजनाएं बहुत ही अच्छे तरीके से धरातल पर उतारी गई है। 5 सालों तक हमने स्थायी सरकार देने का काम हमने किया है, हमने ईमानदारी से सरकार चलाई हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड की जनता ने एकता और सौहार्द्र का वातावरण बनाया है उसे हम सलाम करते हैं. कांग्रेस ने अयोध्या मामले को समस्या बनाया, हमारे समय में राम मंदिर पर निर्णय हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंद लोगों ने इस निर्णय के विरोध में रिव्यू मे जाने का फैसला लिया। इसके बावजूद देश में जो सौहार्द दिखा है वह ऐतिहासिक है। हम झारखंड के अंदर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं
    देश की अर्थव्यवस्था पर श्री शाहनवाज ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत है। जीडीपी थोड़ा नीचे जरूर गया है, पर दुनिया में जो आर्थिक मंदी है उसके मुकाबले भारत की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता ने सिर्फ जनादेश नहीं दिया, बल्कि आशीर्वाद भी दिया है। हमारे पास नरेंद्र मोदी हैं वह हमारी ताकत हैं और कांग्रेस के पास राहुल गांधी है जो उनकी कमजोरी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भ्रम है की बीजेपी मैं अल्पसंख्यक कम है हमारी पार्टी में किसी भी दूसरी पार्टी के मुकाबलेअल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमलोग 130 करोड़ लोगों को एक समान देखने वाले लोग हैं। जात-धर्म के नाम पर हमलोग राजनीति नहीं करते है। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद संजय सेठ, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेता वही है जो आपके तकलीफ को समझे, सोना का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आपके तकलीफ को नहीं समझ सकते हैं : मुन्ना सिंह
    Next Article सत्ता की राजनीति में सब चलता है : शराब पी कर सड़क पर बेसुध लेटे हैं झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस होगी पुराने समय पर बहाल…

    August 22, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाले 100 से ज्यादा वाहन जब्त

    August 22, 2025
    झारखंड

    NCST की नौ सदस्यीय टीम करेगी सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच, 24 अगस्त को पहुंचेगी डकैता

    August 22, 2025
    Latest Posts

    RJD के दो विधायक पीएम मोदी के मंच पर

    August 22, 2025

    सेहत का खजाना है किशमिश, रोजाना खाने से मिलते हैं कई फायदे… जानें

    August 22, 2025

    टाटानगर से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस होगी पुराने समय पर बहाल…

    August 22, 2025

    खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… जानें डिटेल्स

    August 22, 2025

    हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाले 100 से ज्यादा वाहन जब्त

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.