Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 5:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नेता वही है जो आपके तकलीफ को समझे, सोना का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आपके तकलीफ को नहीं समझ सकते हैं : मुन्ना सिंह
    झारखंड

    नेता वही है जो आपके तकलीफ को समझे, सोना का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आपके तकलीफ को नहीं समझ सकते हैं : मुन्ना सिंह

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सदर झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने चलाया सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान

    हजारीबाग । सदर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मंगलवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम समेत कई ग्रामीण इलाकों में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। इसकी शुरुआत उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी से की, तत्पश्चात वे शिवपुरी, जबरा, सिलवार समेत कई अन्य क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों से मिलकर आगामी 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव में ईवीएम के क्रम संख्या 4 पर स्थित कंघी छाप पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान मुन्ना सिंह जहां भी गए वहां उनके साथ स्थानीय लोग हुजूम बनाकर साथ निकल पड़े। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने यहां के युवाओं को बेरोजगार रखा है। यहां के स्थानीय रोजगार पर बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है। उन्होंने जनता को आगे संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का दर्द आपके बीच का आदमी ही समझ सकता है वैसा आदमी आप के दर्द को नहीं समझ सकता है जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ हो। जिसने कभी गरीबी देखी ही नहीं, जिसने कभी गरीबी झेली नहीं वह क्या जाने का गरीबों का दर्द। उन्होंने बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल के दौरान ही हुए हैं बाकी के जितने भी झारखंड में सरकारें बनी है सब के सब सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। यहां के डबल इंजन के सरकार के द्वारा यहां के खनिज संपदा की लूट हो रही है। इस चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ विशेष रूप से अमित सक्सेना, मुन्ना कुमार, प्रियांशु ,सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, वरुण कुमार, चंदन मंडल, मनीष कुमार, उत्तम कुमार, अनिल कुमार ,कुलदीप कुमार ,राजन कुमार, सूरज, राजन कुमार ,विनोद कुमार, त्रिभुवन, सरवन, द्वारिका नाथ तिवारी, अशोक महतो, परमेश्वर यादव ,जीतू यादव, मनोज यादव, दिनेश यादव ,राजा यादव, तिरुपति सिंह, अनूप सिंह, बंगला यादव, अनिरुद्ध सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र वर्मा, विनय सिंह, राजेश यादव ,पप्पू अंसारी, जितेंद्र यादव, अजीत यादव, मनोज यादव, सलमान मलिक, महेश यादव, रवि राम, मनोज ठाकुर, केशव यादव, तिलक यादव ,जीव नारायण राम, मनीष कुमार, रोशन कुमार, विशाल ,सूरज ,अजय, मुकेश, मोहम्मद जुबेर, नौशाद, इमरान अंसारी ,मुर्तुजा ,मजहर ,गुलाम सरवर, वसीम ,आफताब, नादिरशाह, जमालुद्दीन ,नंदकिशोर समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत को जनसभा की नहीं मिली अनुमति
    Next Article झारखंड में हम 65 पार करेंगे और सरकार बनाएंगे : शहनवाज

    Related Posts

    जमशेदपुर

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025
    Latest Posts

    स्पाइसजेट के विमान का उड़ान के वक्त गिरा पहिया

    September 12, 2025

    चुनाव आयोग ने गलत सूचना पर कसी लगाम, सीईओ कार्यालयों को मिला खास प्रशिक्षण

    September 12, 2025

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.