Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 8:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी तक पहुंचने से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपित गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी तक पहुंचने से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया। इस मामले में रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा (28) को नौडीहा पाटन से गिरफ्तार किया गया है।

    बरामद हथियारों में 9 एमएम बोर की दो पिस्टल, 7.65 एमएम बोर की पांच पिस्टल, 7.62 एमएम बोर की एक पिस्टल के अलावा 7.62 एमएम बोर की पांच गोली, 9 एमएम बोर की छह गोली, 7.65 एमएम की पांच गोली शामिल हैं। 9 एमएम की एक मिस फायर गोली एवं 7.65 की तीन मिस फायर गोली भी मिली है। इसके अलावा चार मैग्जीन भी बरामद हुआ है।

    पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 21 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर छत्तीसगढ़ की बस में बैठकर डालटनगंज की ओर आ रहा है। सूचना के आलोक में रेहला थाना के सामने चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बस को रोकने पर एक यात्री काला बैग लेकर बड़ी तेजी से उतरकर भागने लगा, जिसे सशस्त्रबल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान बताई।

    बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोर की आठ अवैध पिस्टल एवं गोली बरामद की गई। मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मयंक ने बताया कि हथियार सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्य प्रदेश के इंदौर-मनावर से मंगाया था। मयंक ने यह भी जानकारी दी कि उसके अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य भी इसमें शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    एसपी ने बताया कि मयंक के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले नगड़ी, एक कांके और एक सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। मयंक एक से डेढ़ साल की सजा काटने के बाद 23 फरवरी को जमानत पर बाहर आया था। हथियार लाकर पहुंचाने के एवज में उसे 30 हजार रुपये मिलने थे। प्रेस ब्रीफिंग में जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जूनियर इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ : गोबरदरहा में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    कोडरमा

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025
    Latest Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.